Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 12:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दीपक प्रकाश पर देशद्रोह का मुकदमा हास्यास्पद, सत्ता में बैठे लोग कर रहे लोकतंत्र का दुरुपयोग: बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    दीपक प्रकाश पर देशद्रोह का मुकदमा हास्यास्पद, सत्ता में बैठे लोग कर रहे लोकतंत्र का दुरुपयोग: बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। दुमका-बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर सत्ताधारी दल और विपक्ष एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने के बाद भाजपा हेमंत सरकार पर कई आरोप लगा रही है। भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराना हास्यास्पद है।

    मरांडी ने कहा कि दीपक प्रकाश दिल्ली जाने वाले थे लेकिन उन्होंने जाने से रोका। ताकि सरकार को यह न लगे कि वह झारखंड से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा भी बयान दिया गया है कि चुनाव परिणाम के बाद हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। ऐसे में उन पर भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि सरकार के पदाधिकारी एजेंट की तरह काम कर रहे हैं और जानकारी मिली है कि सभी विभाग के पदाधिकारियों को पैसा और वोट का टारगेट भी सरकार के द्वारा दिया गया है। इस पर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के साथ बैठक कर रहे हैं, यह कहीं ना कहीं लोकतंत्र का मजाक उड़ाना है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि एनडीए के पक्ष में मतदाता हैं। इसलिए सत्ताधारी दल की तरफ से गड़बड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि पॉलिटिकल बातों पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इससे लगता है कि सत्ता में बैठे लोग और प्रशासन कठपुतली की तरह काम कर रही है. जो लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो सकता है। वहीं व्यक्तिगत बयानबाजी को लेकर कहा कि सत्ताधारी दल के द्वारा व्यक्तिगत बयानबाजी की जा रही है। वहीं हेमंत सोरेन परिवार को लेकर की जा रही बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि पूरे परिवार के लोग संथाल से चुनावी मैदान में उतरते हैं। यह पॉलिटिकल हमला है, ना कि व्यक्तिगत हमला उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दलों के द्वारा व्यक्तिगत टारगेट करने का काम किया जा रहा है।

    वहीं मरांडी ने कहा कि दुमका में दुमका की बेटी लुईस मरांडी की जीत सुनिश्चित है। क्योंकि वह वहीं कि मतदाता हैं, जबकि जेएमएम के प्रत्याशी बसंत सोरेन और उनका कोई भी परिवार वहां का मतदाता नहीं है। उन्होंने कहा कि दुमका में एनडीए की जीत के लिए मुख्यमंत्री भी मदद कर रहे हैं।इसको स्पष्ट करते हुए कहा कि दुमका से कम मतों से मुख्यमंत्री ने जीत हासिल की थी और बरहेट में जेएमएम के अलावा कभी भी किसी राजनीतिक दल ने जीत हासिल नहीं की है. ऐसे में वह चाहते दो जेएमएम के सबसे सेफ माने जाने वाले बरहेट सीट को छोड़ सकते थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भाभी सीता सोरेन समेत स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन कभी भी चुनाव प्रचार में पुरजोर तरीके से नहीं दिखे। वे लोग जिन इलाकों में घूमे वहां भारतीय जनता पार्टी के मतदाता हैं। ऐसे में दुमका में एनडीए की जीत निश्चित है. वहीं मरांडी ने कहा कि बेरमो में कई ट्रेड यूनियन और कोयला से जुड़े लोग हैं। उनको लगता है कि जयमंगल जीतेंगे तो उनका तो मंगल होगा। लेकिन बाकी लोगों का अमंगल हो जाएगा। इसलिए सभी लोगों ने एनडीए प्रत्याशी को जिताने में ताकत लगा दिया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: बेड़ो बांध से मिला एक युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article झारखंड विधानसभा उपचुनाव: 9 बजे तक दुमका में 13.89 और बेरमो में 12.67 फीसदी मतदान

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.