Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Aug, 2025 ♦ 11:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में होली पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी विशेष नजर
    झारखंड

    राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में होली पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी विशेष नजर

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर और ग्रामीण इलाके में विभिन्न जगहों को चिन्हित कर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा में 10 डीएसपी ,15 इंस्पेक्टर और ढाई सौ दरोगा के अलावा 2000 जवानों को तैनात किया गया है। होली के दिन सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।

    सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखने के लिए पुलिस की साइबर टीम को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से कंट्रोल रूम के जरिए पूरे शहर पर निगरानी रखी जाएगी। सभी चौक चौराहा पर पुलिस की तैनाती की गई है।

    एसएसपी किशोर कौशल खुद पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पांच की क्यूआरटी टीम रिजर्व में रखी गई है। इसके अलावा बाइक दस्ता को शहर के गली मुहल्लों में भी गश्त लगाने को कहा गया है।

    वहीं दूसरी ओर पुलिस मुख्यालय ने होली को लेकर सभी जिलों के एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। होली के दौरान विधि-व्यवस्था संबंधित कोई परेशानी न हो। इसके लिए लगभग 10,000 अतिरिक्त बलों की तैनाती गई है। इनमें करीब चार हजार जवान लाठी वाले हैं। इसके अलावा रैपिड एक्शन पुलिस को भी तैनात किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों वाले विभिन्न जिलों में टीयर गैस के वाहनों को तैनात किया जा रहा है।

    रांची में 2000 जवान, जमशेदपुर में आरपीए दो कंपनी, आंसू गैस दस्ता और 25 लाठी बल और टीजी एक यूनिट, धनबाद में 700 जवान, हजारीबाग में आरएपी 6 और 25 लाठी बल, गिरिडीह में 600 लाठी बल और आरएपी 6 कंपनी, बोकारो में 250 जवान, चतरा में 340 जवान,पलामू में 300 जवान, गोड्डा में 100 जवान, साहिबगंज में 175 जवान, देवघर में 150 जवान, दुमका में 150 जवान, जामताड़ा में 100 जवान, लोहरदगा में 250 जवान, कोडरमा में 200 जवान खूंटी में 100 जवान, चाईबासा में 100 जवान, गढ़वा में 100 जवान, सिमडेगा में 100 जवान, गुमला में 100 जवान, लातेहार में 100 जवान, सरायकेला में 100 जवान, पाकुड़ में 100 जवान और रामगढ़ में 100 जवान की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी जिलों को अतिरिक्त फोर्सेज भी दिए गए हैं। किसी भी तरह की घटना होने पर जल्द पुलिस मुख्यालय को सूचना देने को कहा गया है।

    आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने सोमवार को बताया कि होली को लेकर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article06 मार्च को होगी होलिका दहन तो 08 को मनाया जाएगा होली
    Next Article पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर पहुंची सीबीआई की टीम, नौकरी के बदले जमीन मामले में चल रही है कार्रवाई

    Related Posts

    जमशेदपुर

    चोरी के आरोप में 2 युवक की कर दी पिटाई, पुलिस जांच में जुटी…

    August 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025
    Latest Posts

    चोरी के आरोप में 2 युवक की कर दी पिटाई, पुलिस जांच में जुटी…

    August 20, 2025

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025

    राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश : कमलेश

    August 20, 2025

    जमशेदपुर में साइबर ठगी का खुलासा, बैंक खाता खुलवाने के नाम पर करते थे फ्रॉड…

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.