Giridih (Nareshnath Goswami) : गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र स्थित महारायडीह गांव में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुशियों और उत्साह के बीच चल रहे विवाह समारोह में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों से भरा एक छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों समेत 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जबकि छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे समारोह स्थल पर चीख-पुकार मच गई और खुशी का माहौल कुछ ही पलों में दर्द और चिंता में बदल गया।

