Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 7:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा»BREAKING : गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में घोटाला, ₹29 लाख की हेराफेरी का FIR दर्ज
    गढ़वा

    BREAKING : गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में घोटाला, ₹29 लाख की हेराफेरी का FIR दर्ज

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गढ़वा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : झारखंड की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में गढ़वा जिले से एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। जिला गव्य विकास पदाधिकारी गिरीश कुमार ने औपबंधिक रूप से सूचीबद्ध पशु आपूर्तिकर्ता उपेन्द्र यादव पर ₹29 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि यादव ने पशुधन आपूर्ति के नाम पर सरकारी राशि का गबन किया और दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर भारी वित्तीय अनियमितताएं कीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वित्तीय वर्ष 2020-21 से जुड़ा मामला

    गव्य विकास पदाधिकारी द्वारा गढ़वा थाना में दी गई शिकायत के अनुसार, यह मामला वर्ष 2020-21 का है। उपेन्द्र यादव, पिता स्व. शोभी यादव, ग्राम मड़वनियां (थाना रमना, जिला गढ़वा) निवासी हैं। जिला स्तर पर उन्हें 187 दुधारू पशुओं की आपूर्ति का ठेका दिया गया था। जांच में सामने आया कि पशुओं की आपूर्ति और मूल्यांकन दोनों में भारी गड़बड़ियां की गईं।

    जांच रिपोर्ट में खुलासा – तीन बड़े फर्जीवाड़े

    रांची स्थित गव्य विकास निदेशालय की रिपोर्ट (पत्रांक-907, दिनांक 08.10.2025) में यह स्पष्ट हुआ कि उपेन्द्र यादव ने विभिन्न मदों में राशि की हेराफेरी की।

    1. पशुओं की कीमत में हेराफेरी: वास्तविक कीमत से कम मूल्य दर्शाकर ₹25,45,607 रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त की गई।
    2. बीमा प्रीमियम घोटाला: बीमा प्रक्रिया में ₹2,61,392 रुपये की अधिक राशि ली गई।
    3. उपस्कर (बाल्टी-रस्सी) में गबन: इस मद में ₹1,00,626 रुपये का अतिरिक्त भुगतान लिया गया।

    इन तीनों मदों में कुल ₹29,07,625 रुपये की अनियमित राशि प्राप्त करने का आरोप उपेन्द्र यादव पर है।

    तत्कालीन अधिकारी पर भी शक की सुई

    पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय निदेशक, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर द्वारा की गई जांच (पत्रांक-184, दिनांक 23.07.2025) में यह संकेत मिला है कि बीमा प्रक्रिया के दौरान तत्कालीन जिला गव्य विकास पदाधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि आपूर्तिकर्ता और अधिकारी के बीच मिलीभगत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

    एफआईआर दर्ज, पुलिस की जांच जारी

    गव्य विकास पदाधिकारी गिरीश कुमार ने उपेन्द्र यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 316(5) और 318(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। गढ़वा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है। सूत्रों का कहना है कि जांच में और नामों के सामने आने की संभावना है।

    Also Read : झारखंड से लेकर अंडमान तक, खड़िया युवाओं की एकजुटता का अनोखा संगम

    FIR registered for misappropriation of ₹29 lakh Scam in Chief Minister's Livestock Development Scheme in Garhwa गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में घोटाला ₹29 लाख की हेराफेरी का FIR दर्ज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड से लेकर अंडमान तक, खड़िया युवाओं की एकजुटता का अनोखा संगम
    Next Article खेसारी लाल यादव और पत्नी चंदा देवी ने छपरा में किया जोरदार रोड शो, जनता ने दिखाई जबरदस्त उत्सुकता…

    Related Posts

    जामताड़ा

    हिंदी भाषी राज्य के लोगों को बनाते थे साइबर ठगी का शिकार, पांच गिरफ्तार

    October 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चौथे साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आगाज, सीएम हेमंत कर रहे उद्घाटन… देखें LIVE

    October 24, 2025
    झारखंड

    संगठित अपराध नियंत्रण के लिए झारखंड पुलिस ने तैयार की नई रणनीति…

    October 24, 2025
    Latest Posts

    पीएम मोदी ने समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित कर बिहार में विकास और एनडीए की जीत का संदेश दिया…

    October 24, 2025

    हिंदी भाषी राज्य के लोगों को बनाते थे साइबर ठगी का शिकार, पांच गिरफ्तार

    October 24, 2025

    चौथे साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आगाज, सीएम हेमंत कर रहे उद्घाटन… देखें LIVE

    October 24, 2025

    संगठित अपराध नियंत्रण के लिए झारखंड पुलिस ने तैयार की नई रणनीति…

    October 24, 2025

    झारखंड में संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, IG अभियान ने बनाई रणनीति

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.