Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Nov, 2025 ♦ 9:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नीरज सिंह ह’त्याकांड पर संजीव सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भाई के म’र्डर में मेरा नाम आना…
    जोहार ब्रेकिंग

    नीरज सिंह ह’त्याकांड पर संजीव सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भाई के म’र्डर में मेरा नाम आना…

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurNovember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संजीव सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने रविवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपने जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा को सार्वजनिक रूप से साझा किया। उन्होंने कहा कि- “मेरे जीवन का सबसे बड़ा दुख यह रहा कि मेरे ही भाई नीरज सिंह की हत्या के मामले में मेरा नाम आ गया। हम दोनों ने बचपन साथ खेलते-कूदते बिताया, बड़े हुए, और एक-दूसरे के बेहद करीब थे। ऐसे में यह मेरे सोच से परे था कि उस दुखद घटना में मेरा नाम जोड़ा जाएगा।”

    संजीव सिंह ने बताया कि नीरज सिंह की हत्या एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना थी। “मैंने स्वयं इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी ताकि सच्चाई सामने आ सके।” उन्होंने आगे बताया कि राजनीति में सक्रिय होने के बाद परिवार और परिचितों से दूरी बढ़ गई थी, जिसे अब धीरे-धीरे कम करने का प्रयास किया जा रहा है। “पत्रकारों से भी दूरी थी, अब उस दूरी को खत्म करने की कोशिश कर रहा हूं।”

    संजीव सिंह ने कहा कि वे 2017 में जेल गए थे और 2019 में अपनी पत्नी एवं झरिया की पूर्व विधायक रागिनी सिंह के माध्यम से संदेश भिजवाया था कि लोगों के बीच रहकर जनभावना को समझें और जनता का कार्य करें। “रागिनी चुनाव हारने के बाद भी जनता के बीच सक्रिय रही। हमारे परिवार की राजनीतिक परंपरा सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों के जरिए लोगों की सेवा करना रही है।”

    अपने स्वास्थ्य को लेकर संजीव सिंह ने कहा कि उनका स्वास्थ्य अनुकूल होने के बाद ही वह भविष्य की राजनीतिक दिशा पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा, “राजनीति में बने रहना ही बड़ी बात है। जीवन में बहुत कुछ सहा है, लेकिन सच्चाई एक दिन जरूर सामने आएगी।”

    संजीव सिंह ने कहा कि हत्या का आरोप लगने के बाद उनके लिए यह समय बेहद पीड़ादायक रहा। “हम पांच भाई और 13 बहनें हैं। इस परिवार में ऐसा आरोप लगना मुझे तोड़ गया। मैं आज तक नहीं समझ पाया कि मुझ पर यह आरोप क्यों लगा।”

    उन्होंने बताया कि उन्होंने 2019 में सीबीआई जांच के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। यह मामला करीब दो साल तक हाईकोर्ट में लंबित रहा। 2023 में अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन राज्य सरकार ने सीबीआई को पार्टी बनाकर जवाब दिया कि जांच की जरूरत नहीं है।”

    संजीव सिंह ने कहा कि वे इस मामले पर कोई टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहते, पर इतना जरूर कहना चाहेंगे कि सच्चाई एक दिन सामने आएगी और न्याय मिलेगा।” बताते चले कि पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह सहित चार की हत्या वर्ष 2017 में हुई थी जिसे आप तत्कालीन झरिया विधायक और भाई संजीव सिंह पर लगा था।

    Also Read : बाइक से हो रही थी गांजा तस्करी, 12 किलो माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    "My name being involved in my brother's murder is the biggest sorrow of my life." Sanjeev Singh broke his silence on the Neeraj Singh murder case saying कहा- भाई के मर्डर में मेरा नाम आना जीवन का सबसे बड़ा दुख नीरज सिंह हत्याकांड पर संजीव सिंह ने तोड़ी चुप्पी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरमू मैदान में सजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का रंगीन मेला, लगाए गए 150 स्टॉल

    Related Posts

    झारखंड

    हरमू मैदान में सजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का रंगीन मेला, लगाए गए 150 स्टॉल

    November 9, 2025
    गोड्डा

    बाइक से हो रही थी गांजा तस्करी, 12 किलो माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव के मद्देनजर ड्राई डे घोषित, शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी

    November 9, 2025
    Latest Posts

    नीरज सिंह ह’त्याकांड पर संजीव सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भाई के म’र्डर में मेरा नाम आना…

    November 9, 2025

    हरमू मैदान में सजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का रंगीन मेला, लगाए गए 150 स्टॉल

    November 9, 2025

    बाइक से हो रही थी गांजा तस्करी, 12 किलो माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2025

    IND-SA टेस्ट सीरीज : शुभमन गिल समेत चार भारतीय खिलाड़ी कोलकाता पहुंचे

    November 9, 2025

    घाटशिला उपचुनाव के मद्देनजर ड्राई डे घोषित, शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी

    November 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.