Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 7:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खाली बेड की झूठी सूचना देकर जनता को गुमराह कर रही झारखंड सरकार : संजय सेठ
    झारखंड

    खाली बेड की झूठी सूचना देकर जनता को गुमराह कर रही झारखंड सरकार : संजय सेठ

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: झारखंड में रांची से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजय सेठ ने कोरोना संक्रमण से पूरे प्रदेश की विस्फोटक होती स्थिति पर चिंता जताई है और राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह खाली बेड की झूठी सूचना देकर जनता को गुमराह कर रही है।

    श्री सेठ ने मंगलवार को कहा कि पहले तो लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे थे, अब अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं मिल रही है। यह पूरी तरह से राज्य सरकार की विफलता है। कितनी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि राज्य के स्वास्थय मंत्री यह स्वीकार कर रहे हैं कि दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। मंत्री कह रहे हैं कि यदि बेड कम पड़े तो निजी अस्पतालों को टेकओवर करेंगे जबकि प्रतिदिन यह खबर आ रही है कि अस्पतालों में बेड नहीं है। मरीज एंबुलेंस में पूरे शहर का चक्कर लगा रहे हैं और काल के गाल में समा जा रहे हैं।

    सांसद ने कहा कि रांची की स्थिति विस्फोटक हो चुकी है लेकिन सरकार के मंत्री अनर्गल बयानबाजी में व्यस्त हैं। राज्य सरकार की अपनी व्यवस्था होती है, उस व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और राज्य को दुरुस्त करने पर ज्यादा काम करना चाहिए। एक तरफ प्रदेश की जनता बेहाल है तो दूसरी तरफ झारखंड सरकार के मंत्री केंद्र सरकार से पैकेज मांगने की बात कर रहे हैं। रेलवे ने 200 बेड तैयार कर रखे हैं लेकिन इसके उपयोग के लिए काम करने की फुर्सत राज्य सरकार को नहीं है। इनके मंत्रियों को मरीजों के हित में इस आइसोलेटेड बेड का उपयोग हो, इसका ध्यान नहीं है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत, एक घायल
    Next Article पलामू में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025
    जमशेदपुर

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    नेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.