Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Nov, 2025 ♦ 2:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»संजय अग्रवाल निर्विरोध चुने गये DCCI संथाल परगना जोन के वाइस प्रेसिडेंट, लगातार दूसरी बार बने उपाध्यक्ष
    जामताड़ा

    संजय अग्रवाल निर्विरोध चुने गये DCCI संथाल परगना जोन के वाइस प्रेसिडेंट, लगातार दूसरी बार बने उपाध्यक्ष

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaSeptember 23, 2025Updated:September 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara ( Rajiv Jha): जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को लगातार दूसरी बार संथाल परगना जोन का वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। इस पद के लिए वे एकमात्र उम्मीदवार थे और 20 सितंबर को रांची में आयोजित आम सभा में उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव की घोषणा फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा ने की।

    फेडरेशन का यह वार्षिक चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ, जिसमें झारखंड के 2527 व्यापारियों ने मतदान किया। इस दौरान टीम आदित्य के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की।

    संजय अग्रवाल का कहना है कि वे 2011 से 2017 तक जामताड़ा जिला चैंबर के सचिव रहे और 2018 से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साथ ही, 2024-25 के लिए भी वे संथाल परगना जोन के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं। उनका कहना है कि व्यापारी सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जिले, राज्य और देश के विकास में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि संथाल परगना प्रमंडल के साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, महागामा, दुमका, देवघर और जामताड़ा जिलों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से उनका नामांकन किया था। किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध चुना गया।

    चुनाव परिणाम के बाद संजय अग्रवाल ने सभी जिला चैंबर पदाधिकारियों, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्षों, फेडरेशन के आजीवन व सामान्य सदस्यों का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और सरकार व पदाधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करेंगे।

    Jamtara Jamtara News News news desk Santhal Santhal community
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल का ब्राउन शुगर बेच रहा था जमशेदपुर में, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा
    Next Article गिरिडीह में “जीएसटी बचत उत्सव”, बाबूलाल मरांडी ने निकाली पदयात्रा

    Related Posts

    झारखंड

    लोहरदगा में मेडिकल कॉलेज की मांग पर PMO का जवाब, बिन्देश्वर उरांव बोले – जनता की उम्मीदों के खिलाफ निर्णय

    November 8, 2025
    झारखंड

    बीसीसीएल एरिया-4 में अब तक नहीं बुझ पायी आ’ग, ग्रामीण परेशान

    November 8, 2025
    खूंटी

    रनिया थानेदार की पिटाई मामला : दो और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    November 8, 2025
    Latest Posts

    लोहरदगा में मेडिकल कॉलेज की मांग पर PMO का जवाब, बिन्देश्वर उरांव बोले – जनता की उम्मीदों के खिलाफ निर्णय

    November 8, 2025

    बीसीसीएल एरिया-4 में अब तक नहीं बुझ पायी आ’ग, ग्रामीण परेशान

    November 8, 2025

    रनिया थानेदार की पिटाई मामला : दो और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    November 8, 2025

    गुमला में पलटी बाइक, एक की मौ’त, दो घायल

    November 8, 2025

    ड्यूटी करते CRPF हेड कांस्टेबल को आया हर्ट अटैक, मौ’त

    November 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.