Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»सिर्फ एक्टर नहीं बल्कि बतौर लेखक भी धूम मचा चुके है सलमान खान, ये थी इनकी लिखी सुपरहिट फिल्म
    मनोरंजन

    सिर्फ एक्टर नहीं बल्कि बतौर लेखक भी धूम मचा चुके है सलमान खान, ये थी इनकी लिखी सुपरहिट फिल्म

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: सिनेमा जगत का वो सितारा जिसके पास भले ही ग्रेजुएशन की डिग्री न हो लेकिन उसने अभिनय की दुनिया में महारथ हासिल की है। एक्टिंग हो या सिंगिंग, इस सुपरस्टार के पास टैलेंट की कमी नहीं है। बात सिर्फ एक्टिंग या सिंगिंग की ही नहीं, बल्कि इस स्टार के पास एक हुनर लेखन का भी है जो उसे अपने पिता से विरासत में मिली है। लेखन में अपनी किस्मत आजमाने का ख्वाब लिए वह इंडस्ट्री में आया, लेकिन बन गया अभिनेता। आप समझ ही गए होंगे कि हम किस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं।

    यह स्टार कोई और नहीं बल्कि सलमान खान हैं। दिग्गज लेखक सलीम खान के बड़े बेटे अब्दुल राशिद सलीम उर्फ सलमान खान साल 1988 में रेखा की फिल्म बीवी हो तो ऐसी से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। मगर उन्हें सफलता ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया से मिली। इसके बाद उन्होंने हम आपके हैं कौन, करण अर्जुन और हम दिल दे चुके सनम जैसी हिट फिल्मों की लाइन लगाई।

    लेखक बनना चाहते थे भाईजान

    भले ही सलमान खान का एक्टिंग करियर हिट रहा लेकिन उनकी दिलचस्पी अभिनय में न होकर लेखन में थी। वह अपने पिता की तरह लेखक और निर्देशक बनना चाहते थे। उन्होंने शुरुआती दिनों में कुछ स्क्रिप्ट्स भी लिखीं और कई निर्देशकों व प्रोड्यूसर्स के पास गए मगर हर कोई उन्हें बस यही राय दे रहा था कि वह अभिनेता बन जाएं और लेखन-निर्देशन का चक्कर छोड़ दें। काफी धक्के खाने के बाद उन्होंने आखिरकार अभिनय की राह चुनी और लेखक बनने का चैप्टर क्लोज कर दिया लेकिन सिर्फ थोड़े समय के लिए।

    इन फिल्मों की लिखी कहानी

    बॉलीवुड में स्टार बनने के बाद उन्होंने चार फिल्मों की कहानी लिखी है जो सिनेमाघरों में भी पहुंचीं मगर हिट नहीं हो पाई।

    बागी ए रिबेल फॉर लव

    साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म बागी ए रिबेल फॉर लव की कहानी सलमान खान ने ही लिखी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। दीपक शिवदासानी निर्देशित फिल्म में लीड रोल सलमान खान और नगमा ने निभाया था।

    चंद्र मुखी

    साल 1993 में आई फिल्म चंद्र मुखी का लेखन भी सलमान खान ने किया है। देबालोय डे निर्देशित फिल्म में सलमान खान ने श्रीदेवी के साथ लीड रोल निभाया था।

    वीर

    अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म वीर की कहानी भी सलमान खान ने ही लिखी है। इस फिल्म में भी खुद सलमान खान लीड हीरो थे। फिल्म से जरीन खान ने डेब्यू किया था।

    दबंग 3

    दबंग और दबंग 2 की सफलता के बाद सलमान खान ने दबंग 3 के लेखन का जिम्मा खुद उठाया। फिल्म में चुलबुल पांडे बने सल्लू मियां के साथ लीड रोल में सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर और अरबाज खान लीड रोल में थे।

     

     

    #Entertainment news Bollywood Bollywood News Entertainment News Update Salman Khan salman khan birthday special salman khan news Writer
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनए साल से इन ट्रेनों के समय और नंबर भी हो जाएंगे नए, यहां देखें पूरी लिस्ट
    Next Article खान सर ने रि-एग्जाम की मांग की, बोले-पहले देश की GDP गिरी, फिर बिहार में पुल और अब BPSC गिर गया

    Related Posts

    मनोरंजन

    सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं पुण्यतिथि पर बहन श्वेता ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

    June 14, 2025
    देश

    अहमदाबाद विमान हादसा : अब तक 100 बॉडी मिली, रेस्क्यू जारी

    June 12, 2025
    देश

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश : विमान में पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 यात्री थे सवार

    June 12, 2025
    Latest Posts

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.