Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 9:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहिबगंज: अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, सड़क किनारे घर से टकराया; 10 लोग घायल
    झारखंड

    साहिबगंज: अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, सड़क किनारे घर से टकराया; 10 लोग घायल

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके बाद वह सड़क किनारे घर से जा टकराया. घटना के वक्त ऑटो तीनपहाड़ की ओर जा रहा था. इस दौरान ऑटो में 10 लोग सवार थे, सभी राजमहल मनसिंहा क्षेत्र से तीनपहाड़ स्टेशन से मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. हादसे में सभी 10 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. हादसे में घायल 50 वर्षीय नूर हुसैन ने बताया कि वे लोग 10 लोग ऑटो में सवार थे और मुंबई जाने के लिए तीनपहाड़ से ट्रेन पकड़कर साहिबगंज जाने वाले थे. ऑटो की रफ्तार काफी अधिक थी और वह एक ट्रैक्टर के पीछे चल रहा था. मंडई के पास ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इसके बाद ऑटो चालक ने वाहन को बाएं ओर मोड़ा. इसी क्रम में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर वह एक मकान से जा टकराया.

    इस घटना में ऑटो पलट गया और इसमें सवार सभी दस लोग घायल हो गए. आसपास के लोगों ने घायलों को ऑटो से निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. इधर, ऑटो चालक और उसमें सवार दो-तीन लोग मौका पाकर अस्पताल से फरार हो गए. खबर मिलते ही थाना प्रभारी प्रणीत पटेल घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया. गंभीर रूप से घायलों में 25 वर्षीय नईम शेख, 19 वर्षीय सरफराज शेख व 62 वर्षीय मुस्ताक शेख को चिकित्सक डॉ. रहमान ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. वहीं आंशिक रूप से घायल 50 वर्षीय नूर हुसैन, 42 वर्षीय हासिम अली, 35 वर्षीय याकूब शेख, 55 वर्षीय मुज्जाम शेख व 56 वर्षीय शौकत अली का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑनलाइन फ्रॉड और खरीदारी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो सोने के चेन, एक DSLR कैमरा, दो स्मार्टफोन बरमाद
    Next Article JJMP के कुख्यात नक्सली अरविंद सिंह रांची में लेवी वसूलने के दौरान गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    स्कूटी और स्कूल बस की टक्कर में छात्रा की मौ’त, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

    September 12, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025
    Latest Posts

     नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण आज, राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ

    September 12, 2025

    बिहार को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी, सभी जिलों में हाई अलर्ट

    September 12, 2025

    स्कूटी और स्कूल बस की टक्कर में छात्रा की मौ’त, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

    September 12, 2025

    झारखंड में 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    September 12, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 12 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.