Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Nov, 2025 ♦ 8:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहेबगंज : प्रेमी ने प्रेमिका के कटर से किये 12 टुकड़े, धारदार हथियार जप्त
    झारखंड

    साहेबगंज : प्रेमी ने प्रेमिका के कटर से किये 12 टुकड़े, धारदार हथियार जप्त

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2022Updated:December 18, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड की पुनरावृति हुई है। यहां एक प्रेमी द्वारा कथित तौर पर अपनी प्रमिका की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़े करने का मामला समाने आया है। प्रेमी ने 25 साल की रबिता पहाड़िन नामक महिला की हत्या करने के बाद शव को टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिया। मृतका रबिता पहाड़िन के साथ मो. मुस्तकीम के पुत्र दिलदार अंसारी का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिलदार पूर्व से ही शादीशुदा था। इसे लेकर दिलदार के परिजन नाखुश थे। मामले में आगे की जांच के लिए रांची से सीआइडी की टीम भी पहुंच गई है।

    धारदार हथियार हुआ बरामद

    शनिवार की शाम बोरियो संथाली में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे से मानव के पैर का टुकड़ा मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलने पर रात में ही एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा दल बल के साथ बोरियो थाना पहुंचे। मानव अंग मिलने पर एसपी के नेतृत्व में दिलदार के सभी संबंधियों के यहां छापामारी की गयी। हिरासत में लिए गए दिलदार के स्वजनों की निशानदेही पर मुख्य आरोपित दिलदार के मामा मो. मोईनुल अंसारी के घर से हत्या में प्रयुक्त दो धारदार हथियार बरामद किया गया है। मुख्य आरोपित मो. मोईनुल अंसारी मौके से फरार हो गया।

    पुलिस को मिले मानव अंश की पहचान के लिए बोरियो सीएचसी प्रभारी डा. सलखु चंद हांसदा, डा. विनोद कुमार बोरियो थाना पहुंचे। चिकित्सकों के दल ने अंगों की पहचान की। एक अंगूली, एक कंधा, एक कूल्हा, एक हाथ, पीठ का निचला हिस्सा, फेफड़ा एवं पेट के अंश मिले हैं, जबकि दो अंगुली एंव पेट का हिस्सा सुबह में आंगनबाड़ी केंद्र बोरियो संथाली से बरामद किया गया।

    इस मामले में छानबीन में यह बात सामने आयी है कि कुछ लोगों ने रबिता पहाड़िन की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव के टुकड़े टुकड़े कर फेंक दिए गए। दुमका से रात में ही खोजी कुत्ता बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस आरोपित बोरियो बेल टोला के मो. मुस्तकीम अंसारी, उसकी पत्नी मरियम खातून, पुत्र दिलदार अंसारी, दिलदार की पत्नी गुलेरा, मुस्तकीम के दूसरे पुत्र अमीर अंसारी, महताब अंसारी, पुत्री शारेजा खातून को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

    मृतक महिला का फाइल फोटो

    पुलिस को दी गई थी सूचना

    मालूम हो कि शनिवार की देर शाम बोरियो संथाली पंचायत के मुखिया एरिका स्वर्ण मरांडी के पुत्र मनोज दास ने बोरियो थाने की पुलिस को सूचना दी कि निर्माणधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पास कुछ मानव अंग हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आयी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगन्नाथ पान, एएसआइ करुण कुमार राय दल बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद कुछ लोगों से पूछताछ की और जहां मानव शरीर का टुकड़ा मिला उससे करीब तीन सौ मीटर दूर बंद पड़े मकान में पहुंची। बंद मकान से बोरे में मांस का टुकड़ा व हड्डी बरामद किया गया। जिस बंद मकान से मानव अंग मिला है वहां पुलिस तैनात कर दिया गया है। शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर बोरियो में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    प्रतुल शाहदेव कहा

    पूरे देश को झकझोर देने वाले श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की तरह ही झारखंड में साहिबगंज में एक पहाड़िया आदिम जनजाति की युवती की कटर से 12 टुकड़ों में काटकर हत्या कर दी गई।पुलिस ने उसके पति दिलदार अंसारी को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि दिलदार अंसारी ने हाल ही में इस भोली भाली आदिवासी युवती को फंसा कर उसे दूसरी शादी की थी। हेमंत सरकार के कार्यकाल में बेटियों के खिलाफ अत्याचार लगातार बड़े हैं। अल्पसंख्यक समाज के कुछ कुंठित मानसिकता वाले लोग बेटियों को लगातार टारगेट कर रहे हैं।लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही।अगर सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो हम सड़कों पर उतर कर सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिषेक बच्चन की टीम ने जीता कबड्डी सीजन 9 का खिताब, पत्नी ऐश्वर्या संग किया डांस
    Next Article सिल्ली : तीन दिवसीय गूंज महोत्सव की तैयारी पूरी, राज्यपाल रमेश बैस आज करेंगे उदघाटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामरेखा धाम के कार्तिक पूर्णिमा मेले को मिल गया राजकीय मेला का दर्जा, DC-SP ने किया शुभारंभ

    November 4, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला में गरजीं कल्पना सोरेन, बोलीं- विकास और स्वाभिमान की लड़ाई है यह चुनाव

    November 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    घाटशिला उपचुनाव : आईजी ने सुरक्षा को लेकर की समीक्षा बैठक, भयमुक्त माहौल में मतदान कराने का निर्देश

    November 4, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 05 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 5, 2025

    रामरेखा धाम के कार्तिक पूर्णिमा मेले को मिल गया राजकीय मेला का दर्जा, DC-SP ने किया शुभारंभ

    November 4, 2025

    घाटशिला में गरजीं कल्पना सोरेन, बोलीं- विकास और स्वाभिमान की लड़ाई है यह चुनाव

    November 4, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : आईजी ने सुरक्षा को लेकर की समीक्षा बैठक, भयमुक्त माहौल में मतदान कराने का निर्देश

    November 4, 2025

    बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौ’त… देखें वीडियो

    November 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.