Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 1:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहेबगंज : बेटे ने पिता से पैसा वसूलने के लिए रची झूठी कहानी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
    झारखंड

    साहेबगंज : बेटे ने पिता से पैसा वसूलने के लिए रची झूठी कहानी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहेबगंज। पिता से पैसे की वसूलनी करने के लिए बेटे ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। घटना जिले के राजमहल क्षेत्र के कसवा की है। पुलिस की जांच में पता चला है कि बेटे सेठु महलदार को रुपयों की जरूरत थी। पिता गणेश महलदार ने रुपये नहीं दिए। लिहाजा बेटे ने पिता से पैसे निकलवाने के लिए अपने अपहरण का नाटक किया। परिजनों ने इस मामले में थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसमें पूरी कहानी खुलकर सामने आ गई। पुलिस ने बेटे को बरामद कर परिवार को सौंप दिया है।

    बताया जाता है कि गणेश महलदार दाल का कारोबार करते हैं। उसके दोनों बेटे भी कारोबार में उनका सहयोग करते हैं। करीब 9 माह पूर्व बड़े बेटे सेठु महलदार की शादी हुई। पत्नी को हृदय से संबंधित बीमारी थी। इस वजह से कारोबार के लिए मिले रुपये उसने पत्नी की दवा में खर्च कर दिया। पिता लगातार उससे हिसाब मांग रहे थे। वहीं बेटे को और पैसे की जरूरत थी। लिहाजा पिता से और रुपये लेने के लिए बेटे ने अपने अपहरण की साजिश रची। पिता को फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये मांग रहे हैं।

    इसके बाद पिता ने राधानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसमें बताया कि उसका बेटा सेठु महलदार गत 24 जनवरी की सुबह नौ बजे अपने घर कसवा से राधानगर थाना के उधवा बाजार दाल बेचने गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसी दिन रात में बेटे ने फोन किया। बताया कि उधवा चौक के आगे मस्जिद के पास से बोलेरो से आए पांच-छह लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। फिरौती में पांच लाख रुपया मांग रहे हैं। नहीं देने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की।

    मस्जिद के पास से सेठु महलदार की बाइक बरामद की। बाद में उसे चौकीढाब से बरामद कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि काफी कर्ज में डूब गया था। इस कारण उसने अपने पिता को फोन कर अपहरण की झूठी कहानी बताई। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बुधवार को राजमहल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण का मामला झूठा निकला। सेठू महलदार ने अपने अपहरण की झूठी बात अपने स्वजनों को बताई थी। इस मौके पर राधानगर थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल, राजमहल थाना प्रभारी प्रणीत पटेल आदि मौजूद रहे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद बोरे में महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
    Next Article BREAKING: कुख्यात अपराधी कालू लामा, उसके भाई समेत तीन को अज्ञात अपराधियों ने मरी गोली, रिम्स में इलाजरत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड बन रहा मीठे पानी के मोती उत्पादन का केंद्र, हजारीबाग में बनेगा पहला क्लस्टर

    August 3, 2025
    झारखंड

    नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, किया भारत बंद का ऐलान

    August 3, 2025
    झारखंड

    पत्रकारिता के गुरु कहे जाने वाले हरिनारायण सिंह नहीं रहे, सैमफोर्ड में ली अंतिम सांस

    August 3, 2025
    Latest Posts

    गंडक नदी में बढ़ा जलस्तर, बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन सतर्क

    August 3, 2025

    CM नीतीश ने किया आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का निरीक्षण, बाढ़ की स्थिति पर दिए सख्त निर्देश

    August 3, 2025

    मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौ’त, एक लापता

    August 3, 2025

    झारखंड बन रहा मीठे पानी के मोती उत्पादन का केंद्र, हजारीबाग में बनेगा पहला क्लस्टर

    August 3, 2025

    पीनट बटर से बनाएं टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट, एनर्जी के साथ बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.