Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 12:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में आर्मी कैंटीन में महिला का बदला ATM, खाते से गायब हुए 1.95 लाख रुपए
    झारखंड

    रांची में आर्मी कैंटीन में महिला का बदला ATM, खाते से गायब हुए 1.95 लाख रुपए

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: लालपुर थाना क्षेत्र स्थित आर्मी कैंटीन में खरीदारी करने गई एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1 लाख 95 हजार रुपए गायब कर देने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला बेसांगी उराइन मामले को लेकर रांची के लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

    क्या है पूरा मामला
    दर्ज प्राथमिकी में ठगी की शिकार महिला ने बताया कि वह तीन सितंबर को लालपुर थाना क्षेत्र स्थित आर्मी कैंटीन में खरीदारी के लिए गई थी. खरीदारी के बाद बिल का भुगतान उन्होंने अपने एटीएम कार्ड से किया. महिला का आरोप है कि कैश काउंटर पर ही उनका एटीएम बदलकर किसी विनोद मुंडा नाम के व्यक्ति का एटीएम दे दिया गया. एटीएम के बदले जाने की जानकारी उस समय उसे नहीं मिल पाई और वह उसे लेकर घर चली गई.


    अचानक पैसे निकासी होने पर मिली जानकारी

    पीड़िता के अनुसार 4 अगस्त से लेकर 6 अगस्त तक अचानक उनके खाते से पैसे गायब होने शुरू हो गए. देखते ही देखते खाते से 1 लाख 94 हजार 734 रुपये गायब हो गए. अचानक पैसे गायब होने पर पीड़िता ने पहले बैंक को जानकारी दी और फिर मंगलवार को लालपुर थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया.

    आर्मी में हैं रिश्तेदार
    मिली जानकारी के अनुसार, ठगी की शिकार महिला के रिश्तेदार आर्मी में हैं. महिला अपने रिश्तेदार का कार्ड लेकर आर्मी कैंटीन से सामान की खरीदारी करने गई थी. वर्तमान में महिला रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रहती है. महिला के अनुसार आर्मी कैंटीन के काउंटर पर एक महिला कर्मचारी थी जिनको उन्होंने पैसे का भुगतान करने के लिए एटीएम दिया था और वहीं से एटीएम बदल गया.

    जांच में जुटी पुलिस
    दूसरी तरफ मामला दर्ज होने के बाद लालपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में साइबर पुलिस की भी मदद ली जा रही है. ये भी जांच की जा रही है कि आर्मी कैंटीन में ही महिला का एटीएम बदला या फिर कहीं अन्य जगह.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा के प्रेमी जोड़े ने धनबाद में की खुदकुशी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
    Next Article पुजारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, बाबा बैद्यनाथ मंदिर से जुड़े मामले पर जल्‍द सुनवाई से इनकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    August 3, 2025
    गुमला

    गुमला के कृष्ण टाना भगत का इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन

    August 3, 2025
    झारखंड

    सोशल मीडिया पर प्यार के बाद देवघर में शादी, अब दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती

    August 3, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध

    August 3, 2025

    एशिया कप 2025: दुबई और अबू धाबी में होंगे मुकाबले, भारत-पाकिस्तान इस दिन भिड़ेंगे

    August 3, 2025

    तमिल सिनेमा के हास्य अभिनेता माधन बॉब का निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस

    August 3, 2025

    ई-रिक्शा ड्राइवर की पीट-पीटकर ह’त्या, बॉडी घर के पास फेंका

    August 3, 2025

    Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.