Johar Live Desk : शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाली है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। महाअष्टमी 30 सितंबर, महानवमी 1 अक्टूबर और विजयादशमी 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नवरात्रि में कुछ नकारात्मक वस्तुओं को हटाना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से घर में मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
जानिए कौन-सी चीजें नवरात्रि से पहले घर से हटा देनी चाहिए
बंद घड़ी
अगर आपके घर में कोई घड़ी बंद पड़ी है, तो तुरंत हटा दें। यह रुकावट और दरिद्रता का संकेत होती है। माना जाता है कि इससे राहु का असर बढ़ता है और तरक्की में रुकावट आती है।
सूखा तुलसी का पौधा
तुलसी माता लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती हैं। अगर तुलसी का पौधा सूख गया है या मुरझा गया है, तो उसे घर से बाहर कर दें। यह दुर्भाग्य और गरीबी को आमंत्रित करता है।
टूटी हुई मूर्तियां या फटी तस्वीरें
देवी-देवताओं की टूटी मूर्तियां या खराब तस्वीरें घर में रखना वास्तु दोष का कारण बनता है। इससे ईश्वर की कृपा दूर हो सकती है। इन्हें आदरपूर्वक घर से हटाना चाहिए।
टूटी हुई झाड़ू
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। टूटी या पुरानी झाड़ू से घर में गरीबी और नकारात्मकता बढ़ती है। नवरात्रि से पहले इसे बदल देना चाहिए।
नवरात्रि में क्यों जरूरी है सफाई और इन चीजों को हटाना?
हिंदू परंपरा में नवरात्रि से पहले घर की सफाई करना सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धि का भी प्रतीक है। मां दुर्गा स्वच्छ, पवित्र और सकारात्मक वातावरण में ही निवास करती हैं।
Also Read : धनबाद स्टेशन पर 41 लाख से ज्यादा नकदी बरामद, दो संदिग्ध हिरासत में