Ranchi : झारखंड में जल्द ही सिपाही और अन्य सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पुलिस मुख्यालय ने 4919 सिपाही पदों की बहाली के लिए तैयारी शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया मार्च 2025 में अधिसूचित झारखंड राज्य पुलिस और अन्य संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के अनुसार होगी।
इस बार नियुक्ति प्रक्रिया उन 4919 पदों के लिए शुरू की जा रही है, जिनका रोस्टर पहले ही क्लियर किया जा चुका था। सिपाही पद पर न्यूनतम योग्यता मैट्रिक और उम्र सीमा 18 से 25 साल रखी जाएगी। इसमें झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण भी लागू होगा।
इसके अलावा राज्य में अन्य सरकारी विभागों में भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कुछ प्रमुख पद और संख्या इस प्रकार हैं

- सहायक आचार्य – 8000
- उप समाहर्ता – 207
- डीएसपी – 35
- राज्य कर पदाधिकारी – 56
- जिला समादेष्टा – 1
- सहायक निबंधक – 8
- श्रम अधीक्षक – 14
- प्रोबेशन पदाधिकारी – 6
- निरीक्षक उत्पाद – 3
- दंत चिकित्सा पदाधिकारी – 22
- कीटपालक – 150
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में 8512 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके लिए नोडल पदाधिकारी और काउंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि सभी को आसानी से नियुक्ति पत्र मिल सके।
इस समय झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के जरिए करीब 20 हजार अन्य पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इनमें महिला पर्यवेक्षिका, सिपाही, एसआई, पैरामेडिकल और सचिवालय आशुलिपिक सहित कई पद शामिल हैं।
इस प्रक्रिया से राज्य में खाली पदों को भरने में मदद मिलेगी और योग्य अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।
Also Read : अमेरिका ने भारत को जैवेलिन मिसाइलें और एक्सकैलिबर राउंड बेचने को दी मंजूरी
Also Read : झारखंड में शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठिठुरन, कई जिलों में कोहरे की संभावना

