Ranchi : राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन की नई तारीख सामने आई है। अब यह एलिवेटेड कॉरिडोर 3 जुलाई 2025 को जनता को समर्पित किया जाएगा। पहले इसका लोकार्पण 19 जून को तय था, लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की व्यस्तता के कारण तारीख में बदलाव किया गया है।
इस संबंध में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “रांची के रातू रोड में बना एलिवेटेड कॉरिडोर 3 जुलाई को जनता को समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की व्यस्तता के कारण तारीख में बदलाव हुआ है। हम सब 3 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई इस ऐतिहासिक सौगात के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे।”
03 जुलाई को होगा एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण!
रांची के रातू रोड में बना एलिवेटेड कॉरिडोर 3 जुलाई 2025 को जनता को समर्पित किया जाएगा। माननीय केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी की व्यस्तता के कारण इसके लोकार्पण की तिथि में परिवर्तन किया गया है। हम सब 03… pic.twitter.com/jINCbWKVHa
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) June 17, 2025
रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके उद्घाटन के साथ ही रांचीवासियों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट राजधानी रांची के विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।
Also Read : भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- हो निष्पक्ष जांच
Also Read : राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा