Pakur : पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय में ‘आदिवासी अधिकार रक्षा मंच’ ने एक दिवसीय आदिवासी आक्रोश महारैली आयोजित की। रैली का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष रसका हेंब्रम ने किया। यह रैली हाई स्कूल के पास से शुरू होकर प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पर समाप्त हुई।
रैली में आदिवासी नेताओं ने कुरमी, कुड़मी और महतो समुदाय को आदिवासी में शामिल करने के प्रयास का विरोध किया। अध्यक्ष रसका हेंब्रम ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों ने वर्षों तक जल, जंगल और जमीन के लिए संघर्ष किया और राज्य को अलग करवाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके अधिकारों को छीना गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
आदिवासी नेता निर्मल मुर्मू ने भी कहा कि विकास के नाम पर आदिवासियों को छलने का प्रयास किया जा रहा है और उनका अधिकार सुरक्षित रखने के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

Also Read : DC ने सिविल सर्जन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Also Read : जमशेदपुर में शुरू हुआ CRITMET 2025 सम्मेलन
Also Read : घाटशिला उपचुनाव की तैयारी तेज, माइक्रो ऑब्जर्वर का पहला रेंडमाइजेशन संपन्न
Also Read : महिला विश्वकप विजेता टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, हरमनप्रीत ने भेंट की टीम जर्सी
Also Read : पंडरिया नदी से 10 वर्षीय बच्चे का श’व बरामद, दोस्तों के साथ निकला था घर से

