Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 5:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राँची: कर्बला चौक में बाइक जलाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
    झारखंड

    राँची: कर्बला चौक में बाइक जलाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राँची। कर्बला चौक के पास एक महीने पहले बाइक सवार युवकों से मारपीट और बाइक जलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। लोअर बाजार पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मो अफसर को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बताया गया कि जेल जाने वाला आरोपी मो.अफसर लोअर बाजार थाना क्षेत्र के नाजिर अली लेन का रहने वाला है।जेल भेजने से पहले हुई पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि उसने ही युवकों के बाइक में तोड़फोड़ !और आगजनी की थी।

    पूछताछ में आरोपी मारपीट,तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल अन्य लोगों के नामों की भी पुलिस को जानकारी दी है। गौरतलब हो कि इस मामले में पुलिस ने पहला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी अफसर आप्राथमिकी अभियुक्त है।मामले में 11 नामजद अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

    कर्बला चौक के समीप बीते आठ अप्रैल की देर रात बाइक सवार तीन लोग रामनवमी के अवसर पर आयोजित अस्त्र सस्त्र चालन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए चुटिया जा रहे थे। आरोप है कि तीनों युवक जयकारा लगाते हुए कर्बला चौक से बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान कर्बला चौक के पास जमा भीड़ युवकों पर टूट पड़ी। नारेबाजी करते हुए तीनों युवकों को लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। युवक बाइक छोड़कर भाग गए।

    पीसीआर पुलिस मौके पर पहुँची लेकिन उपद्रवियों ने बाइक पर पहले ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उपद्रवियों ने बाइक को आग लगाकर जला दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उपद्रवियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। वहां पर पुलिस बल की तैनाती की गई। इस मामले में पीसीआर में तैनात एएसआई योगेंद्र उरांव के बयान पर 11 नामजद और दो सौ अज्ञात के खिलाफ 9 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नामजद आरोपियों में शाहीद कुरैशी,मो कैफ,शाहबाज, सिंघाना,अरबाज,शाहीद,छोटी, बबलू उर्फ फैक्ट्री, बन्ना, तन्नू और मो सैफ शामिल हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंजाब: मोहाली में इंटेलिजेंस दफ्तर में धमाका, सीएम भगवंत मान ने मांगी घटना की रिपोर्ट
    Next Article राँची: ज्वेलर्स दुकान से लूटकांड मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    Related Posts

    क्राइम

    पलामू में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद

    July 8, 2025
    झारखंड

    रांची रेलवे स्टेशन में संदिग्ध हालत में घूम रहे दो बच्चों को RPF ने CWC को सौंपा

    July 8, 2025
    झारखंड

    हेहल अंचल कार्यालय में हुई चोरी…

    July 8, 2025
    Latest Posts

    पलामू में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद

    July 8, 2025

    रांची रेलवे स्टेशन में संदिग्ध हालत में घूम रहे दो बच्चों को RPF ने CWC को सौंपा

    July 8, 2025

    हेहल अंचल कार्यालय में हुई चोरी…

    July 8, 2025

    संगठन को मजबूत करने के लिए बनाए जाएंगे पांच सेक्शन : केशव महतो कमलेश

    July 8, 2025

    बिहार के कैमूर में बनेगी पांच किलोमीटर लम्बी सड़क सुरंग

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.