Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Oct, 2025 ♦ 2:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : रातू पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल किया बरामद, पांच गिरफ्तार
    झारखंड

    रांची : रातू पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल किया बरामद, पांच गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । रांची के रातू थाना पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद करते हुए अपहरण में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रातू थाना निवासी सुमित उरांव, बबलू महली, मांडर थाना निवासी अविनाश उरांव, पूनई उरांव और चान्हो थाना निवासी हरि महली शामिल है।

    इनके पास से एक महिंद्रा पिकअप वाहन, एक भुजाली, एक चाकू एक टैब, नशीली दवा चार पता, घटना में प्रयुक्त किया गया छह मोबाइल फोन, अपहृत का मोबाइल एक, अपहृत का हाथ पैर बांधने में इस्तेमाल किया गया तीन गमछा बरामद किया गया है।

    ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपहरण का खुलासा करते हुए बताया कि 23 अगस्त को रातू निवासी रमेश तिग्गा ने थाने में शिकायत की थी कि उसके पुत्र प्रीतम तिग्गा का अपहरण कर लिया गया है। उनका पुत्र वॉलीबाल खेलने गया था। रमेश ने पुलिस को बताया कि पुत्र को छोड़ने के लिए 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही है।

    एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा और गुप्त सूचना के आधार पर अपहृत प्रीतम तिग्गा को चान्हो थाना क्षेत्र के भोला महली के बंद घर से के घर से सकुशल बरामद किया। साथ ही मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में रातू थाना प्रभारी आभास कुमार ,रंजय कुमार ,राहुल कुमार ,अभय कुमार, नीतीश कुमार ,उज्जवल कुमार, नवीन कुमार, हरि उरांव, लाल बाबू राय सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विट कर कहा, झामुमो के विधायकों को तीन बसों में ले जाया जा रहा छत्तीसगढ़
    Next Article रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में सोशल मीडिया ट्विटर पर हैशटैग

    Related Posts

    झारखंड

    हथियार के दम पर CSC में दिनदहाड़े लूट, गो’ली चलाते भागे अपराधी

    October 15, 2025
    झारखंड

    रेलवे ट्रैक पर अधेड़ व्यक्ति का श’व बरामद, पुलिस जांच में जुटी

    October 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची में दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी को मारी गोली

    October 15, 2025
    Latest Posts

    बिहार चुनाव 2025 : जदयू की पहली सूची में कितनी महिलाओं को मिला टिकट… जानें

    October 15, 2025

    हथियार के दम पर CSC में दिनदहाड़े लूट, गो’ली चलाते भागे अपराधी

    October 15, 2025

    रेलवे ट्रैक पर अधेड़ व्यक्ति का श’व बरामद, पुलिस जांच में जुटी

    October 15, 2025

    महाभारत में ‘कर्ण’ की भूमिका निभाने वाले पंकज धीर का निधन

    October 15, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : मतदाताओं को 5 दिन पहले मिलेगी वोटर स्लिप, सभी बूथों पर वेबकास्टिंग

    October 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.