Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 12:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»छठ पूजा पर रांची रेलमंडल की बड़ी तैयारी, 20 स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित
    झारखंड

    छठ पूजा पर रांची रेलमंडल की बड़ी तैयारी, 20 स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेनें
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेलमंडल ने विशेष तैयारी की है। नियमित ट्रेनों के अलावा 20 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह जानकारी रांची रेलमंडल की वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक शुचि सिंह ने गुरुवार को रांची रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान दी।

    उन्होंने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें पटना, आरा, गोरखपुर सहित कई प्रमुख जिलों के लिए चलाई जा रही हैं। इस अवधि में लगभग 500 ट्रिप स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की तैयारी है।

    शुचि सिंह ने बताया कि 44 ट्रेनों में 46 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, ताकि यात्रियों को सीट की परेशानी न हो। भीड़ नियंत्रण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम 24 घंटे निगरानी रख रही है और इसके लिए वॉर रूम भी बनाया गया है।

    स्टेशन पर बिना टिकट प्रवेश करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। साथ ही, समय से पहले पहुंचने वाले यात्रियों के लिए 100 लोगों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया भी बनाया गया है।

    यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए कैटरिंग कर्मचारियों को जरूरी उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

    Also Read : गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक और निफ्टी 51 अंक नीचे

    गोरखपुर ट्रेन छठ पूजा स्पेशल ट्रेन झारखंड समाचार पटना ट्रेन भारतीय रेल यात्री सुविधा रांची रेलमंडल रांची स्टेशन रेल प्रशासन शुचि सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक और निफ्टी 51 अंक नीचे
    Next Article प्रभास के बर्थडे पर ‘स्पिरिट’ से बड़ा सरप्राइज… जानिए क्या

    Related Posts

    जमशेदपुर

    झारखंड के इस स्टेशन के पास बेपटरी हुआ मालगाड़ी वैगन

    October 24, 2025
    झारखंड

    रांची में आज से शुरू होगा चौथा साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

    October 24, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सांसद विजय हांसदा

    October 24, 2025
    Latest Posts

    छठ पूजा पर पीएम मोदी की भावुक अपील : ‘छठ गीत शेयर करें, मैं देश से साझा करूंगा’

    October 24, 2025

    समस्तीपुर में गरजे पीएम मोदी, बोले- बिहार को रखेंगे जंगलराज से मुक्त

    October 24, 2025

    वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार भोगेंद्र सहनी के खिलाफ FIR दर्ज… जानें क्यों

    October 24, 2025

    एनडीए प्रत्याशी ईश्वर मंडल की प्रचार गाड़ी पर हमला

    October 24, 2025

    पटना-बख्तियारपुर हाईवे पर हाईवा अनियंत्रित होकर होटल में घुसा, फिर…

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.