Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में 13 लाख ट्रैफिक चालान का पैसा बकाया, अब कॉल सेंटर की मदद लेगी पुलिस
    झारखंड

    रांची में 13 लाख ट्रैफिक चालान का पैसा बकाया, अब कॉल सेंटर की मदद लेगी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2025Updated:September 19, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रैफिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ट्रैफिक विभाग लगातार चालान काट रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग अब भी चालान की रकम जमा नहीं कर रहे हैं। बीते पांच वर्षों में ऐसे 13 लाख चालान लंबित हैं, जिनकी कुल राशि 125 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है।

    ट्रैफिक पुलिस अब अपनाएगी नई रणनीति

    लंबे समय से बकाया चालान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण कई वाहन चालक बेफिक्र होकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अब ट्रैफिक पुलिस ने चालान वसूली के लिए नई पहल शुरू करने की योजना बनाई है। जल्द ही एक कॉल सेंटर शुरू किया जाएगा, जहां से बकायेदारों को फोन कॉल, SMS और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए चालान भरने की जानकारी दी जाएगी।

    नहीं जमा किया चालान, तो निलंबित होगा लाइसेंस

    पुलिस का कहना है कि जो वाहन चालक तीन बार से ज्यादा ट्रैफिक नियम तोड़ेंगे, उनका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। चालान की जानकारी अब पोस्ट की बजाय मोबाइल मैसेज के जरिए दी जा रही है ताकि लोग समय पर जुर्माना भर सकें।

    फर्जी नंबर प्लेट से भी हो रहा चालान, जल्द मिलेगा समाधान

    कई मामलों में देखा गया है कि फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों के कारण असली वाहन चालकों का चालान कट रहा है। इसे देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने मोर्थ (Ministry of Road Transport and Highways) की वेबसाइट से लिंक करने का प्रस्ताव रखा है। इससे असली और फर्जी चालानों की पहचान करना आसान होगा।

    कॉल सेंटर जल्द होगा शुरू

    ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कॉल सेंटर की स्थापना अंतिम चरण में है और इसे अगले कुछ हफ्तों में शुरू कर दिया जाएगा। कॉल सेंटर से हर दिन सैकड़ों वाहन चालकों से संपर्क किया जाएगा, खासतौर पर जिनके ऊपर तीन या उससे अधिक चालान बकाया हैं।

    2024 और 2025 में हजारों लाइसेंस हुए सस्पेंड

    पुलिस आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में 3,588 ड्राइविंग लाइसेंस और 2025 में अब तक 1,336 लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं।

    पुलिस की अपील – समय पर भरें चालान

    डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस अब तकनीक का इस्तेमाल कर रही है ताकि लोग चालान की सूचना तुरंत पा सकें और समय पर जुर्माना भर सकें। उन्होंने वाहन चालकों से चालान की राशि जल्द से जल्द जमा करने की अपील की है।

     

    कॉल सेंटर चालान बकाया चालान वसूली ट्रैफिक चालान ट्रैफिक जागरूकता ट्रैफिक जुर्माना ट्रैफिक नियम उल्लंघन ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक विभाग ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड मोर्थ लिंक यातायात नियम रांची ट्रैफिक वाहन चालकों की जानकारी सड़क सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में ईस्ट टेक संगोष्ठी-2025 का भव्य आगाज, राज्यपाल गंगवार और सीएम हेमंत ने की शिरकत
    Next Article संतरे से भी ज्यादा विटामिन-C देते हैं ये 5 फल, इम्युनिटी को करेंगे बूस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.