Ranchi : राजधानी रांची की सुखदेवनगर पुलिस ने नशे का गंदा धंधा करने वालों को आज एक बार फिर से करारा झटका दिया। पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने के इल्जाम में एक लड़के को दबोचा है। गिरफ्तार लड़के का नाम अमित तिर्की बताया गया। करीब 23 साल का अमित तिर्की सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के ही मधुकम बीच अखड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से करीब 5.65 ग्राम ब्राउन शुगर, 15 हजार रुपये कैश और दो स्मार्ट फोन जब्त किया है।
DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को इंफॉर्मशन मिली थी कि सुखदेवनगर इलाके के मुर्गा मैदान में नशे का गंदा धंधा किया जाता है। कुछ लोग जवान लड़के-लड़कियों को ब्राउन शुगर की गिरफ्त में जकड़ते जा रहे हैं। इस इंफॉर्मेशन पर पुलिस कप्तान ने आगे का टास्क कोतवाली DSP प्रकाश सोय को दिया। DSP प्रकाश सोय की देखरेख में गठित टीम बताये गये लोकेशन पर पहुंची। पुलिस को देखते ही मुर्गा मैदान से एक लड़का भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़ कर दबोच लिया। तालाशी लेने पर उसके पास से एक पुड़िया में ब्राउन शुगर, दो मोबाइल और कैश बरामद किया गया। गिरफ्तार अमित तिर्की ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वह ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करता है। बिहार के सासाराम से माल लाता है और रांची के विद्यानगर, हरमु मैदान और मधुकम इलाके में घूम-घूमकर बेच देता है। धराये अमित तिर्की को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Also Read : सीजफायर के बाद भी सिंधु जल संधि रहेगी स्थगित…
Also Read : भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर… विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
Also Read : फर्जी प्रमाण-पत्र वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई
Also Read : 105 मरीजों का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन, नेत्र ज्योति पखवाड़ा के तहत इलाज जारी
Also Read : श’व परिजनों को न सौंपे जाने पर सख्त स्वास्थ्य विभाग, सभी DC-CS को आदेश