Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 10:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे दिल्ली, सर्वदलीय शिष्टमंडल में कांग्रेस का करेंगे प्रतिनिधित्व
    झारखंड

    रांची : मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे दिल्ली, सर्वदलीय शिष्टमंडल में कांग्रेस का करेंगे प्रतिनिधित्व

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्लीः झारखंड सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम दिल्ली पहुंच चुके हैं.

    झारखंड सरकार में मंत्री एवं कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि शनिवार को झारखंड का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा. शाम 4:00 बजे उनके आवास पर बैठक होगी. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में मैं कांग्रेस की तरफ से शामिल रहूंगा.

    उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना और सरना धर्म कोड पर बातचीत होगी. हम लोग इसके पक्ष में हैं और हम लोग चाहते हैं कि यह झारखंड में लागू हो. झारखंड विधानसभा से हम लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार को भेजा था, जिसका बीजेपी ने भी समर्थन किया था, बीजेपी को यहां पर भी समर्थन करना चाहिए.

    सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में हम लोगों ने झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश को बुलाया है. हम लोग चाहते हैं कि वह भी कल की बैठक में उपस्थित रहे. झारखंड के लिए यह मुद्दे काफी अहम है, झारखंड के हित के लिए है. इन मुद्दों पर हम लोग समझौता नहीं कर सकते हैं.

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. शाम 4:00 बजे अमित शाह के आवास पर बैठक होगी. इस मुलाकात के दौरान सीएम हेमंत सोरेन उन्हें जनगणना में आदिवासियों के लिए जाति जनगणना और अलग सरना धार्मिक संहिता की मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपेंगे.

    झारखंड विधानसभा ने राष्ट्रीय जनसंख्या जनगणना 2021 में धर्म कॉलम में अलग सरना आदिवासी धार्मिक कोड की मांग करते हुए सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया था. वहीं केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि जातीय जनगणना नहीं कराएगी.

    शनिवार को हेमंत सोरेन के साथ जो सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाला है, उसमें JMM की तरफ से हेमंत सोरेन, कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री एवं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, मंत्री एवं राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता, सीपीआई से भुवनेश्वर महतो, सीपीएम से सुरेश मुंडा, MCC से अरूप चटर्जी, CPI ML से विनोद सिंह रहेंगे. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में हेमंत सोरेन ने झारखंड बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश का भी नाम दिया है लेकिन उनकी उपस्थिति पर संशय बरकरार है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRIMS से हुई थी रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी, अधीक्षक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
    Next Article पलामू में करंट लगने से दो मासूम भाइयों की मौत, मछली मारने के लिए लगाया था बिजली का तार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025
    झारखंड

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन बारिश के आसार

    September 18, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025

    बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, आज PEC की अहम बैठक

    September 18, 2025

    अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.