Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 6:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ की महिला थाना प्रभारी श्वेता कुजूर को SP ने किया सस्पेंड… जानिये क्यों
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ की महिला थाना प्रभारी श्वेता कुजूर को SP ने किया सस्पेंड… जानिये क्यों

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ शहर के नईसराय, महतो टोला में पायल कुमारी के साथ लैंगिक अपराध हुआ था। इस मामले की जांच में महिला थानेदार श्वेता कुजूर ने भारी लापरवाही बरती थी। SP अजय कुमार के दिए गए निर्देशों का भी अनुपालन नहीं कर पाई थी। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने इस लापरवाही को बेहद गंभीर आरोप माना है। उन्होंने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि आवेदिका के आवेदन की जांच में शिथिलता बरती गई। इसकी वजह से पायल ने अपने शरीर में आग लगा ली। इस मामले में उन्होंने महिला थानेदार प्रभारी श्वेता कुजूर को सस्पेंड कर दिया है।

    SP अजय कुमार ने बताया कि पायल कुमारी के बयान पर 24 अप्रैल को महिला थाना में कांड संख्या 6/25 दर्ज किया गया था। बीएनएस की धारा 69, 352, 115 (2), 61(2) धारा के तहत सुमित कुमार, पप्पू सिंह, आलोक सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। सभी वेस्ट बोकारो ओपी के ड्राइवर हार्ट के रहने वाले हैं। उन तीनों लोगों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने विशेष टीम का गठन किया। जांच टीम गठित टीम के द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बिहार राज्य के बाढ़ और दानापुर तथा रामगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। मुख्य आरोपित सुमित कुमार, पप्पू सिंह और आलोक सिंह को रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

    SP अजय कुमार ने बताया कि पायल कुमारी का इल्जाम था कि उसका यौन शोषण सुमित कुमार ने शादी का झांसा देकर किया था। जब पायल को ऐसा लगा कि सुमित उसे धोखा दे रहा है, तो वह न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंची। एसपी ने तत्काल पहल करते हुए महिला थानेदार को पूरे तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। महिला थाना प्रभारी लगातार टालमटोल करती रही, जिसकी वजह से पायल जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में भी पहुंची। एसपी ने बताया कि महिला लैंगिक अपराध और पोस्को एक्ट से संबंधित कांडों का त्वरित अनुसंधान समय पर करने का निर्देश दिया गया था। महिला लैंगिक अपराध और पोस्को एक्ट से संबंधित कांडों की समीक्षा भी की गई थी। ऐसे मामलों को 60 दिनों के अंदर निष्पादित करने को कहा गया था। लेकिन इस मामले में भारी लापरवाही बरती गई।

    Also Read : रांची के मेन रोड में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की… देखें वीडियो

    Ramgarh's women police station in-charge Shweta Kujur suspended... know why महिला रामगढ़ की महिला थाना प्रभारी श्वेता कुजूर सस्पेंड... जानिये क्यों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के बीयर बार में देर रात बवाल, मैनेजर गिरफ्तार
    Next Article 28 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जमशेदपुर

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025
    जमशेदपुर

    5 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी मामले को दबाने का आरोप, भाजपा ने DC से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

    July 31, 2025
    Latest Posts

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    5 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी मामले को दबाने का आरोप, भाजपा ने DC से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

    July 31, 2025

    मोबाइल नंबर नहीं देने पर विधवा महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आरोपी फरार

    July 31, 2025

    झारखंड पुलिस की नई पहल, साइबर अपराध से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे ‘साइबर कमांडो’…

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.