Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 12:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर को शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी ऑपरेटर ने बनाए शारीरिक संबंध, रामगढ़ थाने के ऑपरेटर को किया गया गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर को शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी ऑपरेटर ने बनाए शारीरिक संबंध, रामगढ़ थाने के ऑपरेटर को किया गया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मामले में एसपी ने मांडू थाना प्रभारी को किया निलंबित

    रामगढ़। जिले के रामगढ़ थाना में कार्यरत एक प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर को शादी का झांसा देकर थाने के ही ऑपरेटर ने शारीरिक संबंध बनाया। इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल इस मामले को गंभीरता से लिया और रामगढ़ थाना के कंप्यूटर ऑपरेटर पुलिसकर्मी मीराज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि मांडू थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप लगाया था। प्रशिक्षु महिला ने महिला थाने में दिए गए आवेदन में कहा था कि कंप्यूटर ऑपरेटर मिराज अंसारी जब मांडू थाना में पदस्थापित था, तब उन दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ था। पुलिसकर्मी मिराज ने उस महिला पदाधिकारी को शादी का झांसा देकर लगभग 6 महीने तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। करीब एक महीने पहले मीराज अंसारी का तबादला मांडू थाने से रामगढ़ थाने में कर दिया गया। इसी बीच मेराज अंसारी छुट्टी पर घर गया तो वह वहाँ से शादी कर लौटा।
    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मीराज अंसारी ने उसके साथ धोखा किया है। उसने उसे बिना कुछ बताए चुपके से शादी कर ली। इस पूरे प्रकरण में रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने मांडू थाना प्रभारी राम वृक्ष प्रसाद पर भी गाज गिराया है। प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर और कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच 6 महीने तक प्रेम संबंध की घटना मांडू क्षेत्र में ही हुई। विभाग में इतना बड़ा मामला हुआ और थाना प्रभारी के द्वारा इस बात की जानकारी ना तो वरीय अधिकारी को दी गई और ना ही इस पर अंकुश लगाने की कोशिश की गई। रामगढ़ एसपी ने तत्काल इस मामले में मांडू थाना प्रभारी राम वृक्ष प्रसाद को निलंबित कर दिया हैं।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news Rape
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभोले के भक्तों के लिए खुशखबरी, देवघर में हर घंटे 50 और बासुकीनाथ धाम में 40 लोग कर सकेंगे दर्शन
    Next Article भाकपा माओवादी के लिए कुरियर का काम करने वाला सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, तीसरी अदालत का पर्चा जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.