Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 2:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पुख्ता सबूत के आधार पर रामगढ़ पुलिस कर रही कार्रवाई : एसपी
    जोहार ब्रेकिंग

    पुख्ता सबूत के आधार पर रामगढ़ पुलिस कर रही कार्रवाई : एसपी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रामगढ़ जिले में दो दिनों से माहौल काफी अशांत होता दिखाई दिया है। एक तरफ थाने से फरार युवक आफताब अंसारी की दामोदर नदी में लाश मिली। दूसरी तरफ एक हिंदू नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी हुई। सारा मामला एक आदिवासी महिला के यौन शोषण से शुरू हुआ और बेहद गंभीर होता चला गया। एक तरफ कांग्रेसी नेताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। दूसरी तरफ भाजपा नेता ने भी पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। इन सब के बीच रविवार की शाम रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने भी पूरी कार्रवाई से मीडिया को अवगत कराया। रामगढ़ थाने में जांच करने पहुंचे एसपी अजय कुमार ने स्पष्ट किया कि अभी तक जो भी कार्रवाई हुई है, वह पुख्ता सबूत के आधार पर की गयी है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई नहीं की गई है।

    सोशल मीडिया पर विद्वेष फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    एसपी अजय कुमार ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर विद्वेष फैलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस को ऐसे कई वीडियो और फोटो मिले हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहले भी रामगढ़ जिले के युवाओं से अपील की गई है कि सोशल मीडिया का उपयोग विवेक के आधार पर करें। गलत तरीके से सोशल मीडिया का उपयोग समाज में विद्वेष पैदा करता है और वह गहरी खाई बन जाती है। अभी भी सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट हो रहे हैं। पुलिस की उन सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर निगाह है। सभी की सूची तैयार की जा रही है। रामगढ़ शहर में अगर सामाजिक ताना-बाना बिखरता है, तो उन सभी लोगों पर कार्रवाई होगी।

    Also Read : स्कॉर्पियो में बैठ कर रहे थे डकैती की प्लानिंग, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

    Ramgarh police is taking action on the basis of solid evidence: SP पुख्ता सबूत के आधार पर रामगढ़ पुलिस कर रही कार्रवाई : एसपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कॉर्पियो में बैठ कर रहे थे डकैती की प्लानिंग, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article पेट्रोल अटैक में नाम उछलने के बाद श्रीवास्तव गैंग का आया बयान, कहा- हमलोग ये गंदी हरकत नहीं करते

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025
    Latest Posts

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025

    AIMIM का आरोप: RJD मुस्लिम वोट चाहती है, लेकिन प्रतिनिधित्व से करती है इनकार…

    September 11, 2025

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025

    रांची में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण, 42 कुत्तों का हुआ ऑपरेशन

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.