Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 9:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : एनडीए प्रत्याशी सुनिता चौधरी ने किया नामांकन
    झारखंड

    रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : एनडीए प्रत्याशी सुनिता चौधरी ने किया नामांकन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो समेत बीजेपी के कई नेता और विधायक पहुंचे नामांकन कराने• हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना, बोले, रामगढ़ उपचुनाव दमदारी के साथ जीतेगा एनडीए रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह, समर्थन और उपस्थिति के बीच आजसू पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती सुनिता चौधरी ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया।

    इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो समेत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक सीपी सिंह, कांके के विधायक समरी लाल, सिमरिया विधायक किशुन दास, मांडू के विधायक जेपी भाई पटेल, आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष और गिरिडीह सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी, प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, गोमिया विधायक और महासचिव डॉक्टर लंबोदर महतो समेत पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

    नामांकन दाखिल करने के पश्चात एनडीए उम्मीदवार श्रीमती सुनिता चौधरी ने कहा कि एनडीए की उम्मीदवार बनाने के लिए आभार जताया और कहा कि रामगढ़ की जनता का भरोसा वह जरूर जीतेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में रामगढ़ में विकास के जो काम बेपटरी हुए हैं उसे वापस फिर से पटरी पर लाने का प्रयास ही उनका मुख्य चुनावी मुद्दा है। 15 सालों के अपने कार्यकाल में श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी ने रामगढ़ के विकास को जो दिशा दी है उसे आगे बढ़ाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

    राजनीति की नई शुरुआत होगी: सुदेश कुमार महतो इस मौके पर आजसू पार्टी के अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव से झारखंड में राजनीति की नई शुरुआत होने जा रही है। इस उपचुनाव में जीत के साथ एनडीए सशक्त उपस्थिति दर्ज करायेगा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ की जनता बखूबई वस्तुस्थिति को समझ चुकी है कि यहां का विकास किसके जरिए हो सकता है। उन्होंने रामगढ़ में आजसू उम्मीदवार के समर्थन के लिए बीजेपी केशीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि हेमंत सरकार की लूट और झूठ का जवाब रामगढ़ की जनता इस उपचुनाव में देने जा रही है। रामगढ़ की जनता ने हमेशा से एनडीए को अपना आशीर्वाद दिया है।

    उन्होंने कहा कि तीन सालों में राज्य इससे वाकिफ हो चला है कि झामुमो और कांग्रेस ने जनादेश का अपमान किया है और लोगों को छला है। सरकार की असंवैधानिक नीतियों के कारण झारखंड के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ा है। रामगढ़ उपचुनाव महज विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चुनाव सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार तथा हर स्तर पर व्याप्त लूट के खिलाफ है। जनता को छला है, झामुमो- कांग्रेस की हार तय है: सीपी सिंह एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। झामुमो कांग्रेस की सरकार से लोगों का भरोसा टूट गया है।

    तीन वर्षों में विकास का कोई कार्य नहीं हुआ। कोयला तस्करी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। बेरोजगारी चरम पर है। युवा सड़कों पर आ गए हैं।हर मोर्चे पर विफल: चंद्रप्रकाश चौधरी मौके पर गिरिडीह सांसद एवं आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि सरकार गठन के तीन साल हो गए, लेकिन ये ना नियोजन नीति बना पाए और ना ही स्थानीय नीति। झारखंडी जनभावनाओं से जुड़े तथा इस राज्य के सबसे महत्वपूर्ण विषय का इन्होंने राजनीतिकरण कर दिया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगृह मंत्री अमित शाह ने नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया
    Next Article एफएसटी की टीम ने स्कॉर्पियो से छह लाख कैश किया बरामद

    Related Posts

    खेल

    MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर

    July 7, 2025
    झारखंड

    झारखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

    July 7, 2025
    झारखंड

    मुफ्फसिल थानेदार कुणाल किशोर बने मिसाल, नट्ठा गाय से नंदनी और फिर मातृत्व तक की मार्मिक यात्रा

    July 7, 2025
    Latest Posts

    MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर

    July 7, 2025

    झारखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

    July 7, 2025

    मुफ्फसिल थानेदार कुणाल किशोर बने मिसाल, नट्ठा गाय से नंदनी और फिर मातृत्व तक की मार्मिक यात्रा

    July 7, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 07 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 7, 2025

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.