Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Nov, 2025 ♦ 6:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»नहीं रहे ‘मैंने प्यार किया’ के संगीतकार रामलक्ष्मण, 79 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
    देश

    नहीं रहे ‘मैंने प्यार किया’ के संगीतकार रामलक्ष्मण, 79 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। सलमान की बतौर लीड हीरो पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का म्यूजिक देने वाली संगीतकार जोड़ी राम लक्ष्मण के लक्ष्मण का निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि
    उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

    पार्टनर की याद में रखा राम लक्ष्मण नाम
    राम-लक्ष्मण के लक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। इन्होंने जोड़ी बनाकर संगीत देना शुरू किया था। ये जोड़ी मिलकर कमाल दिखा पाती इससे पहले पहली फिल्म ‘एजेंट विनोद’ जो कि 1977 में आई थी, साइन करते ही पहले पार्टनर की मौत हो गई। तब विजय पाटिल ने स्पेलिंग में बदलाव के बाद ‘राम-लक्ष्मण’ नाम बरकरार रखा। और इस नाम से उन्होंने कई हिट गाने दिए। उन्होंने अपने पिता और चाचा से संगीत की शिक्षा ली थी।

    राम लक्ष्मण ने करीब 150 फिल्मों में संगीत दिया था जिसमें हिंदी के अलावा मराठी और भोजपुरी भी शामिल है। मराठी फिल्ममेकर और अभिनेता दादा कोंडके ने उन्हें अपनी फिल्म ‘पांडु हवलदार’ के लिए बतौर संगीतकार साइन किया था। इसके बाद सूरज बड़जात्या की फिल्मों में उन्होंने कई हिट गाने दिए। ‘मैंने प्यार किया'(1989)’ के गाने सुपरहिट हुए थे। इसके बाद ‘हम आपके हैं कौन (1994)’ और ‘हम साथ साथ हैं (1999)’ में भी उन्होंने संगीत दिया था। इस फिल्म के सारे गाने लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन की वजह से नेपाल में फंसे 26 प्रवासी मजदूर झारखंड लौटे
    Next Article हत्या के केस में स्पेशल सेल ने पहलवान सुशील को किया गिरफ़्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली कार धमाका में आठ की मौ’त, हाई अलर्ट पर कई राज्य

    November 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला के बाहर कार में ब्लास्ट, तीन गाड़ियों खाक

    November 10, 2025
    कोर्ट की खबरें

    CJI गवई बोले – हमें पता है सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है, कोर्ट और जजों के खिलाफ हो रहा है डिजिटल दुरुपयोग

    November 10, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली कार धमाका में आठ की मौ’त, हाई अलर्ट पर कई राज्य

    November 10, 2025

    राज्यभर की 600 शिकायतों का होगा जल्द समाधान, डीजीपी ने बनाई उच्च स्तरीय समिति

    November 10, 2025

    लाल किला के बाहर कार में ब्लास्ट, तीन गाड़ियों खाक

    November 10, 2025

    बस स्टैंड के पास हुई चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 268 ग्राम सोना जब्त

    November 10, 2025

    रमा खलखो बनीं झारखंड महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष

    November 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.