Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाई बहन का पवित्र बंधन रक्षाबंधन
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई बहन का पवित्र बंधन रक्षाबंधन

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • 558 साल बाद बन रहा है कई शुभ योग और संयोग
    • भद्रा सुबह 9 : 29 तक है। रक्षाबंधन इसके बाद ही करना चाहिए।
    • शुभ 08:38 से 10: 16 तक शुभ है।

    रोग 10: 16 से 11:55 तक खराब है,

    उद्वेग 11:55 से 01: 33 दोपहर तक का समय सामान्य है,

    चर 11:33 से 03: 11 तक बहुत शुभ है,

    लाभ दोपहर 03:11 से 04 : 50 तक बहुत शुभ है,

    अमृत साम 04:50 से 06: 28 तकबहुत शुभ है,

    चर साम 06: 28 से 07: 50 तक शुभ है,

    रोग 07: 50 से 09 : 12 तक खराब है।

    शुभ संयोग- सावन माह की पूर्णिमा पर गुरु और शनि अपनी-अपनी राशि में रहेंगे वक्री।

                भारत देश धर्म और कर्म पर आधारित देश है। यहाँ पग पग पर त्यौहार मनाया जाता है। यही बंधन रिस्तो को और भी प्रगाढ़ बनाता है।इनमे से सबसे ऊपर नाम आता है रक्षाबंधन का। 

    इस वर्ष यह अपने आप मे दुर्लभ योग और संयोग लेकर आ रहा है। रक्षाबंधन के दिन बहुत ही अच्छे ग्रह नक्षत्रों का संयोग बन रहा है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. इस संयोग में सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसके अलावा इस दिन आयुष्मान दीर्घायु योग है जो भाई-बहन दोनों की आयु के लिए शुभ है। 3 अगस्त को चंद्रमा का ही श्रवण नक्षत्र है। मकर राशि का स्वामी शनि और सूर्य आपस मे समसप्तक योग बना रहे हैं। शनि और सूर्य दोनों आयु बढ़ाते हैं । ऐसा संयोग 29 साल बाद आया है! शुभ मुहूर्त – इस बार सुबह 9:29 बजे तक भद्रा रहेगी। जिसमे बहनें राखी नहीं बाँध सकती है। 9:29 के बाद पूरे दिन राखी बांध सकते हैं।
    रक्षाबंधन पर गुरु अपनी राशि धनु में और शनि मकर में वक्री रहेगा। इस दिन चंद्र ग्रह भी शनि के साथ मकर राशि में रहेगा। इस बार रक्षाबंधन पर राहु मिथुन राशि में, केतु धनु राशि में है।
    विधिवत पूजा के बाद बांधे राखी-
    ✍🏻रक्षाबंधन की सुबह स्नान के बाद देवी-देवताओं की पूजा करें। साथ ही राखी की भी विधिवत पूजा करें। पितरों का ध्यान करें। इन शुभ कामों के बाद पीले रेशमी वस्त्र में सरसों, केसर, चंदन, चावल, दूर्वा और दीपक ले कर घर के मंदिर में एक कलश की स्थापना करें। उस पर रक्षासूत्र को रख विधिवत पूजन करें। यदि हो सके तो कच्चे सूत्र काप्रयोग करें। जिनका कोई भाई बहन नही हो ओ किसी को अपना मानसिक भाई बहन बना कर रखी बांध सकते हैं। आज के दिन गुरु या ब्राह्मण से भी रखी बंधवाना चाहिए। साथ ही उन्हें कुछ उपहार भी देना चाहिए। पौराणिक कथानुसार-
    रक्षाबंधन की कथा बहुत ही पौराणिक है। सबसे पहले इंद्राणी ने देवराज इंद्र को बांधा था रक्षासूत्र प्राचीन समय में देवताओं और असुरों के बीच युद्ध हो रहा था। इस युद्ध में देवताओं को पराजित होना पड़ा। असुरों ने स्वर्ग पर अधिकार कर लिया। पराजय के बाद देवराज इंद्र और सभी देवता इस समस्या को दूर करने के लिए देवगुरु बृहस्पति के पास पहुंचे। इंद्र ने देवगुरु से कहा कि मैं स्वर्ग छोड़कर नहीं जा सकता, असुरों ने हमें पराजित कर दिया, हमें फिर से युद्ध करना होगा। इंद्र की ये बातें इंद्राणी ने भी सुनी, तब उसने कहा कि कल सावन माह की पूर्णिमा है। मैं आपके लिए विधि-विधान से रक्षासूत्र तैयार करूंगी, उसे बांधकर आप युद्ध के लिए प्रस्थान करना, आपकी जीत अवश्य होगी। अगले दिन देवराज इंद्र रक्षासूत्र बांधकर असुरों से युद्ध करने गए और उन्होंने असुरों को पराजित कर दिया। तब से ही ये पर्व मनाया जाने लगा।
    शास्त्रानुसार माता लक्ष्मी ने राजा बली को यह रक्षा सूत्र बाधा।
    ब्राह्मण अपने यजमानो के लिए यह रक्षा सूत्र धारण कराते है।
    बहिन अपने भाई के लिए रक्षा सूत्र बांधती है।

    आचार्य प्रणव मिश्रा
    आचार्यकुलम, अरगोड़ा रांची
    9031249105

    Latest news Online news Rakshabandhan Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थापित आप्त सचिव, तीन चालक समेत 17 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
    Next Article गोमिया विधायक लंबोदर महतो कोरोना पॉजिटिव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    चाईबासा

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.