Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन विधानसभा पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचे। दोनों के पहुंचने के साथ ही राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया। विधानसभा परिसर में सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिल रही है और विधायक लगातार मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। राज्यसभा की सीटों के लिए मतदान विधानसभा के भीतर हो रहा है। सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में लगे हुए हैं ताकि वोटिंग में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
सियासी हलचल तेज, हर वोट पर नजर
चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही पूरी तरह सक्रिय हैं। हर एक वोट पर सभी की नजर बनी हुई है क्योंकि राज्यसभा सीट का गणित काफी दिलचस्प बन गया है। इंडिया गठबंधन अपनी मजबूत संख्या के आधार पर दोनों सीटें जीतने का दावा कर रहा है, जबकि एनडीए भी मुकाबले को टक्कर देने की कोशिश में है। मतदान पूरा होने के बाद शाम को मतगणना होगी, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर किसका कब्जा होता है।
Also Read : झारखंड राज्यसभा चुनाव : BJP समर्थित उम्मीदवार को मिलेंगे 35 वोट, भानु प्रताप शाही का दावा

