Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में डुमरी विधायक जयराम महतो ने एक बड़ा बयान दिया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। जयराम महतो ने साफ शब्दों में कहा कि राज्यसभा में वही नेता भेजा जाना चाहिए जो दिल्ली में जाकर राज्य के काम आसानी से निकलवा सके। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को केंद्र तक मजबूती से पहुंचाना ही असली जिम्मेदारी होती है। उनका कहना था कि ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो सिर्फ नाम के लिए नहीं, बल्कि काम कराने के लिए राज्यसभा जाए।
राज्यसभा चुनाव पर बढ़ी हलचल
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल और बढ़ गई है। चुनावी माहौल पहले से ही गर्म है और ऐसे में नेताओं के बयान लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। राज्यसभा चुनाव में हर वोट अहम माना जा रहा है। ऐसे में नेताओं के बयान और समीकरण दोनों ही काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं।
Also Read : देवघर नगर निगम को मिला नया नगर आयुक्त, सुलोचना मीना ने संभाला कार्यभार

