Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Sep, 2025 ♦ 7:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»राजेश ठाकुर ने की केंद्र सरकार की आलोचना, बोले- आठ साल बाद दिखी आम जनता की तकलीफ
    चाईबासा

    राजेश ठाकुर ने की केंद्र सरकार की आलोचना, बोले- आठ साल बाद दिखी आम जनता की तकलीफ

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजेश ठाकुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जीएसटी के टैक्स स्लैब में हाल ही में किए गए बदलाव को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा की आलोचना की है। वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में आए थे।

    चाईबासा स्थित परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा को आठ वर्षों बाद आम लोगों की तकलीफें दिखायी दी है। दूध, दही, किताबें, पेंसिल, कृषि उपकरण, जीवन रक्षक दवाइयों, स्वास्थ्य और जीवन बीमा जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर कमाई करने वाली भाजपा सरकार को अब जाकर होश आया है।

    राजेश ठाकुर ने कहा कि 2016 में जब सरकार जीएसटी नीति लेकर आई थी, तब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसका विरोध करते हुए इसके आम उपभोक्ताओं, किसानों और छात्रों पर पड़ने वाले प्रभाव का पूरा विश्लेषण सरकार के समक्ष रखा था। लेकिन केंद्र सरकार ने तमाम चेतावनियों और सुझावों को नजरअंदाज करते हुए मनमाना स्लैब लागू कर दिया, जिससे जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में जातिगत जनगणना और जीएसटी स्लैब में संशोधन जैसे फैसले लेकर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस की नीतियां ही जनता के हित में हैं, जबकि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी साबित हुई हैं।

    राजेश ठाकुर ने कहा कि किसान और मध्यमवर्गीय करदाता देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हीं पर सबसे अधिक टैक्स का बोझ डाला गया। इसके कारण आम लोगों के घरों का बजट गड़बड़ा गया और कृषि क्षेत्र में भी उत्पादन लागत बढ़ती चली गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई है और सरकार की जनविरोधी नीतियों का तथ्यों के साथ विरोध किया है। उन्होंने संशोधित जीएसटी नीति के कारण विनिर्माता राज्यों को होने वाली राजस्व क्षति का आकलन कर उसकी भरपाई करने की मांग की है, जिससे कि राज्यों का आर्थिक संतुलन बना रहे और क्षेत्रीय विकास में असंतुलन की स्थिति न पैदा हो।

    राजेश ठाकुर के साथ कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय भी मौजूद थे।

    Also Read : झारखंड HC के मुख्य न्यायाधीश ने किया श्रम न्यायालय का उद्घाटन, बोले- केस निपटाना और न्याय करना दो अलग-अलग चीज

    Rajesh Thakur criticized the central government said- the suffering of the common people was seen after eight years बोले- आठ साल बाद दिखी आम जनता की तकलीफ राजेश ठाकुर ने की केंद्र सरकार की आलोचना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो बच्चों की मां और जवान लड़के की एक साथ मिली ला’श, स्पॉट से पिस्तौल और चाकू बरामद
    Next Article बोकारो में विवादित पोस्ट से भड़का आक्रोश, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    September 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी

    September 6, 2025
    जामताड़ा

    SP की पहल पर जामताड़ा में खुला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र, मंत्री इरफान बोले- क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी होगी हर जरूरत

    September 6, 2025
    Latest Posts

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    September 6, 2025

    रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी

    September 6, 2025

    SP की पहल पर जामताड़ा में खुला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र, मंत्री इरफान बोले- क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी होगी हर जरूरत

    September 6, 2025

    जिला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटन, चाक-चौबंद होगी जिले की सुरक्षा व्यवस्था…

    September 6, 2025

    7 सितंबर को खग्रास चंद्रग्रहण, सम्पूर्ण भारत में दिखेगा असर, क्या करें – क्या न करें… जानें

    September 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.