Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 10:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में आज बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी, जानें अगले तीन दिनों के मौसम का हाल
    झारखंड

    झारखंड में आज बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी, जानें अगले तीन दिनों के मौसम का हाल

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. राज्य के कई जिलों में आज यानी सोमवार को तेज धूप के बीच मौसम अचानक बदल सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रांची समेत दक्षिणी और मध्य इलाकों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है. इसी के साथ विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. दोपहर बाद से रांची सहित आसपास के जिलों में तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा सकते हैं और बारिश शुरू होने की आशंका है. IMD के अनुसार रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

    वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

    IMD ने विशेष रूप से वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. राज्य के पूर्वी हिस्सों में उमस और गर्मी बनी रहेगी, लेकिन कुछ इलाकों में आंधी-तूफान भी आ सकता है. येलो अलर्ट के तहत लोगों को खुले में ना रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है.

    हीटवेव की चेतावनी

    मौसम विभाग ने 13, 14 और 15 मई को राज्य के पूर्वी भागों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में तेज बढ़ोतरी और गर्म हवाओं की संभावना है, जिससे लोगों को लू और उमस से भारी परेशानी हो सकती है. 16 और 17 मई को भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे मौसम में ठंडक आ सकती है.

    क्या करें, क्या न करें :

    • दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचें.
    • वज्रपात के समय पेड़ के नीचे या खुले मैदान में खड़े ना हों.
    • शरीर को हाइड्रेट रखें और ढीले, हल्के रंग के कपड़े पहनें.
    • मौसम अलर्ट पर नजर बनाए रखें.

    आने वाले कुछ दिन झारखंड के लिए मौसम के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं. एक ओर जहां बारिश से राहत की उम्मीद है, वहीं हीटवेव से सतर्क रहने की जरूरत है.

    Also Read : राजस्थान के बाड़मेर में बजा सायरन, ब्लैकआउट

    IMD jharkhand Jharkhand news Jharkhand weather Meteorological Department rain with thunder rainfall ranchi Ranchi Rain strong winds temperature Thunderstorm weather update Weather Warning Yellow Alert गरज के साथ बारिश झारखंड झारखंड मौसम झारखंड समाचार तापमान तेज हवा बारिश मौसम अपडेट मौसम चेतावनी मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची रांची बारिश वज्रपात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article ट्रक-ट्रेलर की भीषण टक्कर में 13 की मौ’त, 11 जख्मी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में फटाफट निपटाए जा रहे जमीन से जुड़े लंबित मामले

    August 11, 2025
    झारखंड

    विधायक सविता महतो ने नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी, उनके संघर्ष और त्याग को बताया प्रेरणा का स्रोत…

    August 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की महासचिव नीलम बिरुली की संदिग्ध मौ’त, पति गिरफ्तार

    August 11, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में फटाफट निपटाए जा रहे जमीन से जुड़े लंबित मामले

    August 11, 2025

    विधायक सविता महतो ने नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी, उनके संघर्ष और त्याग को बताया प्रेरणा का स्रोत…

    August 11, 2025

    राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की महासचिव नीलम बिरुली की संदिग्ध मौ’त, पति गिरफ्तार

    August 11, 2025

    नीरज सिंह ह’त्याकांड में जमानत के बाद आज रिहा हुए पूर्व विधायक संजीव सिंह…

    August 11, 2025

    जहां-तहां से उड़ा लेते थे बाइक, पुलिस ने तीन को दबोचा

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.