Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 11:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में 14 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर
    झारखंड

    झारखंड में 14 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 12, 2025Updated:August 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 12 अगस्त को कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि 13 और 14 अगस्त को पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

    तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट

    मौसम विभाग ने 12 अगस्त के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है।

    तापमान में गिरावट, मौसम रहेगा सुहावना

    पिछले 24 घंटे में रांची में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचा, जबकि लोहरदगा में सबसे कम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज हुआ।

    बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर

    मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर झारखंड में भारी बारिश के रूप में दिखेगा। रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून टर्फ का रास्ता बदल गया है और यह फरीदकोट, लुधियाना, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी और अरुणाचल प्रदेश से गुजर रहा है। समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना है, जो दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

    पिछले 24 घंटे में 37% ज्यादा बारिश

    पिछले 24 घंटे में झारखंड में मानसून सामान्य रहा, लेकिन बारिश सामान्य से 37% अधिक दर्ज की गई। गढ़वा में सबसे अधिक 61.5 मिमी बारिश हुई, जबकि बारियातू में 59 मिमी, पंचेत में 49.4 मिमी, मैथन डीवीसी में 33.2 मिमी और कुड़ू में 32.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची में अब तक मानसून सीजन में 1128.8 मिमी बारिश हो चुकी है।

    15-16 अगस्त को मौसम साफ

    मौसम विभाग ने 15 और 16 अगस्त को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश में कमी आएगी और मौसम सामान्य रहेगा।

    Also Read : जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, आरोपी फरार…

    low pressure will form in the Bay of Bengal Rain alert in Jharkhand till August 14 झारखंड में 14 अगस्त तक बारिश का अलर्ट बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 12 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते की समय सीमा 90 दिनों के लिए बढ़ाई

    Related Posts

    चाईबासा

    हाटगमहरिया में भाजपा ने तिरंगा यात्रा का किया आयोजन

    August 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA आज करेगा उम्मीदवार की घोषणा

    August 12, 2025
    झारखंड

    झारखंड में आज बैंकर समिति की अहम बैठक, वित्त और कृषि मंत्री रहेंगे मौजूद

    August 12, 2025
    Latest Posts

    पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन 17 सितंबर को संभावित, PM दे सकते हैं बिहार को बड़ा तोहफा

    August 12, 2025

    हाटगमहरिया में भाजपा ने तिरंगा यात्रा का किया आयोजन

    August 12, 2025

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA आज करेगा उम्मीदवार की घोषणा

    August 12, 2025

    मगध विश्वविद्यालय में PM मोदी की विशाल जनसभा, 10 विधानसभा क्षेत्रों से आएंगे भाजपा कार्यकर्ता

    August 12, 2025

    शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचेंगे अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.