Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टेक्सास यूनिवर्सिटी में छात्रों के सवालों का राहुल ने दिया जवाब, भारत जोड़ो यात्रा करने की बताई ये वजह
    जोहार ब्रेकिंग

    टेक्सास यूनिवर्सिटी में छात्रों के सवालों का राहुल ने दिया जवाब, भारत जोड़ो यात्रा करने की बताई ये वजह

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    टेक्सास: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कि जब अपने विचार संचार माध्यमों के जरिए जनता तक पहुंचाना उनके लिए कठिन हो गया था तो उन्होंने जन संवाद के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की और उनका यह आइडिया क्लिक कर गया. अमेरिका के टेक्सास विश्वविद्यालय में छात्रों के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत में संचार माध्यम से बोलने की उन्हें आजादी नहीं थी. इसलिए जनता से संवाद के लिए उन्हें चार हज़ार किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ी. यात्रा के समय उनके घुटने में दर्द हो रहा था इसके बावजूद जन संवाद के लिए उन्हें यह यात्रा करनी पड़ी.

    संचार के सभी रास्ते थे बंद
    उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा भारत में संचार के सभी रास्ते बंद थे. हमने जो भी काम किया संचार माध्यमों के जरिए उन्हें जनता तक नहीं पहुंचा सके. हमारी हर कोशिश को अवरुद्ध किया जाता. हमने संसद में बात की इसे टीवी पर नहीं दिखाया गया. मीडिया से अपनी बात कहने का प्रयास किया लेकिन हमने जो कुछ कहा मीडिया ने उसे तरजीह नहीं दी. हमने क़ानूनी व्यवस्था के समक्ष दस्तावेज़ भी प्रस्तुत किये लेकिन कुछ नहीं हुआ. बहुत समय बीत गया और जब सभी रास्ते बंद हो हमने जनता से संवाद के बारे में विचार करना शुरु किया. हम सचमुच समझ नहीं पाए कि कैसे जनसंवाद करें. फिर अचानक, विचार आया कि यदि मीडिया से जनता तक नहीं पहुंचने दे रहा है, संस्थाएं लोगों से नहीं जोड़ रही हैं तो सीधे जनता के पास चलें. देशभर में घूम कर लोगों से संवाद का यही सबसे अच्छा तरीका था और हमने यही किया.

    3-4 दिन सोचता रहा ये क्या कर दिया

    राहुल ने कहा कि शुरुआत में मुझे घुटने की समस्या थी. पहले 3-4 दिनों तक मैं यही सोचता रहा, ‘मैंने यह क्या कर दिया है. जब आप सुबह उठते और कहते हैं, मैं 10 किमी चलूंगा अलग बात है. लेकिन जब आप उठते हैं और कहते हैं, मैं 4,000 किलोमीटर चलूंगा, तो यह पूरी तरह से अलग है. कई क्षण आये जब मैंने सोचा, ‘यह बड़ी बात है लेकिन आश्चर्य की बात यह मुझे बिल्कुल भी मुश्किल नहीं लगा. मैने अपने काम के बारे में सोचने के तरीके को मौलिक रूप दे दिया और मैंने देखा कि सब कुछ पूरी तरह से बदल गया.
    राजनीति को लेकर उन्होंने कहा महत्वपूर्ण यह है कि मैं राजनीति को कैसे देखता हूं, अपने लोगों को कैसे देखता हूं, उनके साथ कैसे संवाद करता हूं और मैं उन्हें कैसे सुनता हूं. यात्रा में सिर्फ मैं ही नहीं, कई लोग शामिल थे. हम सभी के लिए सबसे शक्तिशाली चीज़ और जो स्वाभाविक रूप से घटित हुई, उसकी हमने योजना भी नहीं बनाई थी. वह घटना अचानक घटी और वह थी राजनीति में प्रेम के विचार की शुरुआत. राजनीतिक बातों में प्रेम शब्द नहीं मिलेगा, इसके विपरीत आपको घृणा, क्रोध, अन्याय, भ्रष्टाचार शब्द मिलेंगे, शायद ही कभी ‘प्यार’ शब्द मिलेगा. लेकिन भारत जोड़ो यात्रा में यह विचार काम कर गया और भारत जोड़ो यात्रा नहीं प्रतिमान गढ़ गई.

     

    अमेरिका आजादी कांग्रेस घुटने का दर्द चार हजार किलोमीटर छात्रों के सवाल जन संवाद टेक्सास विश्वविद्यालय पैदल यात्रा भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी लोकसभा विचार विपक्ष के नेता संचार माध्यम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleHC ने बीटेक छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की फांसी की सजा बरकरार रखी, बेल याचिका खारिज
    Next Article विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने नेताओं संग बनाई रणनीति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.