रघुवर दास 17 जनवरी को आयेंगे रांची, सड़क मार्ग से जायेंगे जमशेदपुर

रांची : ओडिशा के राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार (17 जनवरी) को राजधानी रांची पहुंचेंगे. वे अपराह्न 3 बजे सेवा विमान से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचेंगे. धुर्वा स्थित आवास पर वे लोगों से मुलाकात करने के पश्चात जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार रघुवर दास मुंबई से अपराहन 3.25 पर रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे सड़क मार्ग होते हुए जमशेदपुर जाएंगे.

इसके बाद वापस लौटने के क्रम में वे जमशदेपुर से सड़क मार्ग से होते हुए ही 20 जनवरी को राजधानी रांची पहुंचेंगे और रांची एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए 10 बजकर 10 मिनट के विमान से रवाना होंगे. बता दें कि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास को झारखंड में राजकीय अतिथि का दर्ज दिया गया है. झारखंड की राजधानी रांची में उनके आगमन को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग ने जिला डीसी और सीनियर एसपी को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं.

 

Exit mobile version