Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 2:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रघुवर दास ने ली भाजपा की सदस्यता, क्या बोले… जानें
    जोहार ब्रेकिंग

    रघुवर दास ने ली भाजपा की सदस्यता, क्या बोले… जानें

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 10, 2025Updated:January 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रघुवर दास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के पूर्व CM और ओडिशा के पूर्व गवर्नर रघुवर दास शुक्रवार को एक बार फिर BJP यानी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व CM रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और वीरों की पावन भूमि झारखंड राज्य की भूमि पर पुरानी भूमिका में लौटकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मां के आंचल तले वापस आया हूं। राज्यपाल होना गरिमा की बात होती है लेकिन संगठन का दास होना गर्व की बात होती है। उन्होंने कहा कि आज 10 जनवरी का दिन मेरे लिए ऐतिहासिक दिन है, जहां मैं राष्ट्र की राजनीति करने वाले एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की 1980 के बाद दूसरी बार सदस्यता ले रहा हूं।

    रघुवर ने कहा कि 26 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को ओडिशा का राज्यपाल बनने से पूर्व मैंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा सौंपा था। यह मेरे लिए भावुक पल था। आज दूसरी बार सदस्यता लेते हुए मुझे काफी हर्ष हो रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र ,मोदी गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत झारखंड के हमारे प्यारे कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करता हूं।

    रघुवर ने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पूरी पार्टी ने एकजुट होकर विजय दिलाने के संकल्प के साथ दिन-रात मेहनत की। इसकी में प्रशंसा करता हूं लेकिन परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे। राजनीतिक जीवन में हार-जीत लगी रहती है। जय-पराजय जीवन का हिस्सा है। हम लोगों ने वह दिन भी देखा है जब 1984 में हमारे दो सांसद थे तब विपक्षी हम दो हमारे दो बोलकर हमारी खिल्ली उड़ाते थे लेकिन जैसा आप सभी को पता है कि भाजपा का जन्म ही हुआ है राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए, ना कि सत्ता सुख भोगने के लिए।

    रघुवर ने कहा कि झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है, मैं उसका सम्मान करता हूं। झारखंड की जनता ने गठबंधन की सरकार को राज करने का बहुमत दिया है। इंडी गठबंधन ने चुनाव में जो वादे किए थे, उसी के आधार पर उन्हें जनादेश मिला है। साथ ही जनता ने विपक्ष को भी मजबूती के साथ सरकार पर दबाव बनाने का जनादेश दिया है।

    उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता सरकार से अपील किया कि वह अपने वादे पूरे करें। हम कुछ महीने इंतजार करेंगे कि गठबंधन सरकार जनता से किये अपने वादों को पूरा करें। अन्यथा भाजपा जनहित के मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक सरकार को वादे पूरा करने के लिए मजबूर करेंगे।

    भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से पहले रघुवर दास ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं भी इस महायज्ञ में ना योगदान देने के लिए तैयार हूं।
    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद और रांची विधायक सीपी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Also Read : लातेहार में फोर लेन कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग

    Raghuvar Das took membership of BJP what did he say... know क्या बोले... जानें रघुवर दास ने ली भाजपा की सदस्यता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस नेता बिनोद साहू के देहांत से पार्टी में शोक की लहर
    Next Article ‘नवोदय’ के एडमिशन में फर्जीवाड़ा, जांच शुरू

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.