Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 7:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, दो होटल संचालक गिरफ्तार
    झारखंड

    हजारीबाग में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, दो होटल संचालक गिरफ्तार

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    व्यापार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बुधवार को इंफॉर्मेशन के आधार पर पुलिस ने चतरा-इटखोरी रोड पर स्थित होटल स्वर्ण पैलेस और होटल परिजात रेजेंसी में छापेमारी की। इस दौरान दो जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया और दोनों होटलों के संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    गुप्त सूचना पर कार्रवाई

    हजारीबाग SP को मिली इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना में बताया गया था कि जी.टी. रोड और शहरी इलाकों के कुछ होटल संचालक मोटी रकम लेकर देह व्यापार के लिए कमरे दे रहे हैं। इसके बाद बरही के SDPO अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल बनाया गया।

    होटलों में मिले आपत्तिजनक सामान

    छापेमारी के दौरान दोनों होटलों से एक-एक जोड़ा बदहवास हालत में पकड़ा गया। होटल रजिस्टर में आगंतुकों का कोई ब्योरा नहीं मिला और संचालकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने होटलों से उपयोग किए हुए और बिना उपयोग के कंडोम सहित रजिस्टर बरामद किए।

    केस दर्ज, संचालक हिरासत में

    चौपारण थाने में कांड संख्या 254/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 292/296/336(3)/61(2) और अनैतिक व्यापार (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मामला दर्ज किया गया। होटल स्वर्ण पैलेस के मालिक राजबल्लभ सिंह और होटल परिजात रेजेंसी के संचालक विवेक कुमार पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    छापामारी दल में ये थे शामिल

    इस कार्रवाई में SDPO बरही, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, सहायक उपनिरीक्षक सरोज सिंह चौधरी, रवि रंजन, बादल कुमार महतो, महिला चौकीदार रिया कुमारी और चौपारण थाने के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

    Also read : नेपाल में राजनीतिक संकट : सुशीला कार्की ने वापस लिया नाम, कुलमान घिसिंग की दावेदारी मजबूत

    Prostitution racket busted in Hazaribagh two hotel operators arrested दो होटल संचालक गिरफ्तार हजारीबाग में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअचार को लंबे समय तक ताजा रखने के आसान उपाय… जानें
    Next Article पुलिस ने श्मशान घाट के पास नकली शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, लाखों का सामान हुआ जब्त…

    Related Posts

    चाईबासा

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025
    झारखंड

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025
    गुमला

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025
    Latest Posts

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    मधुकम तालाब हादसा : महुआ माजी पहुंची पीड़ित परिवार के घर, मुआवजा राशि दिलाने का दिया भरोसा

    October 29, 2025

    धनबाद के टुंडी में लापता किशोरी का श’व बरामद

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.