Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 4:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की शेख हसीना ने भारत और बांग्लादेश के बीच चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का उद्घाटन किया
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की शेख हसीना ने भारत और बांग्लादेश के बीच चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का उद्घाटन किया

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के ​जरिए संयुक्त रूप से भारत और बांग्लादेश के बीच चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का उद्घाटन किया। पश्चिम बंगाल के हल्दीबाड़ी और बांग्लादेश के चिल्हाटी के बीच रेल लाइन साल 1965 में बंद हो गई थी। इस तरह दोनों देशों के बीच रेल कनेक्टिविटी अब और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से कहा, वैश्विक महामारी के कारण ये वर्ष चुनौतीपूर्ण रहा है लेकिन संतोष का विषय है कि भारत और बांग्लादेश के बीच अच्छा सहयोग रहा है। वैक्सीन के क्षेत्र में भी हमारे बीच अच्छा सहयोग चल रहा है। इस सिलसिले में हम आपकी आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, स्वास्थ्य के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हमारी विशेष साझेदारी निरंतर आगे बढ़ती रही है। लैंड बॉर्डर ट्रेड में बाधाओं को हमने कम किया, दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी का विस्तार किया, ये सब हमारे संबंधों को और अधिक मजबूत करने के हमारे इरादों को दर्शाता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने विजय दिवस के तुरंत बाद हुए इस वर्चुअल सम्मेलन को काफी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, हमारी मुलाकात और भी अधिक महत्व रखती है। एंटी लिब्रेशन फोर्सेस पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत को आपके साथ विजय दिवस के रूप में मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। विजय दिवस के अवसर पर मैंने कल भारत में राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और एक स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्‍जवलित की। ये 4 विजय मशाल पूरे भारत में भ्रमण करेगी और शहीदों के गांव-गांव ले जायी जाएगी।

    Latest news National news Online news PM modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगाः प्रेम-प्रसंग में लड़की की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
    Next Article योगी सरकार ने वैक्सीन अभियान के लिए रद्द कीं स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    July 31, 2025
    ट्रेंडिंग

    मालेगांव विस्फोट मामला : NIA कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित सहित सभी आरोपियों को किया बरी

    July 31, 2025
    कारोबार

    शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रंप के टैरिफ से बढ़ी अनिश्चितता

    July 31, 2025
    Latest Posts

    IND vs ENG : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय प्लेइंग XI में हुए चार बड़े बदलाव

    July 31, 2025

    अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

    July 31, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट ने प्रेशर हॉर्न, फ्लैग रॉड और अवैध इमरजेंसी लाइट्स पर रोक लगाई…

    July 31, 2025

    नशामुक्त भारत की ओर एक और कदम, जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

    July 31, 2025

    1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.