New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुखद अवसर पर राष्ट्रपति ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
शिबू सोरेन, जिन्हें झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता के रूप में जाना जाता था, का निधन देश और विशेषकर झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
Also Read : कल तीन बजे दिशोम गुरू को दी जायेगी मुखाग्नि, पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार