Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 11:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रेम प्रकाश की आज अदालत में होगी पेशी, कस्टडी में लेगा ईडी
    झारखंड

    प्रेम प्रकाश की आज अदालत में होगी पेशी, कस्टडी में लेगा ईडी

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मनी लाउंड्रिंग के आरोप में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद प्रेम प्रकाश की आज अदालत में पेशी होगी। प्रेम प्रकाश को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सशरीर पेश किया जायेगा। न्यायालय ने उसे 11 अगस्त को दिन के 11 बजे कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि प्रेम प्रकाश को कस्टडी में लेने के लिए ईडी अपील करेगा।

    न्यायालय ने यह आदेश प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उसे न्यायालय में पेश करने के लिए दायर किये गये प्रोडक्शन वारंट के आलोक में किया है। फिलहाल, वह अवैध खनन में मनी लाउंड्रिंग के आरोप में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद है। 11 अगस्त को न्यायालय में पेश किये जाने के बाद ईडी जालसाजी कर जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में उसे अपनी कस्टडी में लेगा। इसके बाद उसे न्यायालय के आदेशानुसार पूछताछ के लिए अपने साथ ले जायेगा।

    प्रेम प्रकाश को थी फर्जी दस्तावेजों की जानकारी

    ईडी ने पीएमएलए कोर्ट को जानकारी दी है कि प्रेम प्रकाश के पास जानकारी थी कि रांची में फर्जी कागजात तैयार कराने वाला गिरोह है। इस गिरोह के द्वारा जिस जमीन की फर्जी डीड तैयार की गई थी, उसे गलत तरीके से प्रेम प्रकाश ने अपने करीबी पुनीत भार्गव के नाम पर लिया, इसके बाद पुनीत ने इसे विष्णु अग्रवाल को बेचा था। जमीन के इस डील में प्रेम प्रकाश को डेढ़ करोड़ रुपये मिले थे। ईडी ने इससे जुड़ा साक्ष्य भी रांची की विशेष पीएमएलए कोर्ट को दिया, जिसके बाद ईडी कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी करने का आदेश दिया।

    पीपी सहित कुल 14 लोग अब तक हुए गिरफ्तार

    गौरतलब है कि रांची भूमि घोटाला केस में अब तक ईडी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और कारोबारी बिष्णु अग्रवाल सहित पीपी को मिलकर कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। केस की जांच पिछले 1 साल से चल रही है। पिछले साल ईडी ने नवंबर में कारोबारी बिष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा था। इसी वर्ष 13 अप्रैल को ईडी ने पूर्व रांची डीसी और तात्कालीन समाज कल्याण निदेशक छवि रंजन के जमशेदपुर स्थित घर के अलावा, रांची, सिमडेगा और हजारीबाग के कई ठिकानों पर छापा मारा था। उसी दिन 7 लोग गिरफ्तार किए गए थे।

    custody ED jharkhand PMLA court Prem Prakash Prem Prakash produced in court ranchi प्रेम प्रकाश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन कब्जा करने पहुंचे 5 युवक गिरफ्तार, देशी पिस्तौल व 6 जिंदा गोली जब्‍त
    Next Article रांची विवि सिंडिकेट की बैठक आज, कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रोन्नति सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    Related Posts

    झारखंड

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज सिल्ली दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

    June 15, 2025
    झारखंड

    चार साल बाद रिम्स को मिलने जा रही नई MRI मशीन

    June 15, 2025
    कारोबार

    झारखंड और बिहार में सोना-चांदी के दाम में बदलाव… जानें आज का रेट

    June 15, 2025
    Latest Posts

    PM मोदी तीन देशों की यात्रा के लिए हुए रवाना

    June 15, 2025

    Ahmedabad Plane Crash: DNA जांच से 11 शवों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू

    June 15, 2025

    संदिग्ध हालत में मिली एक अधेड़ की बॉडी, FSL टीम जांच में जुटी

    June 15, 2025

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज सिल्ली दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

    June 15, 2025

    ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मा’री गो’ली

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.