Johar Live Desk : साउथ सुपरस्टार प्रभास ने 23 अक्टूबर को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने नई फिल्म ‘फौजी’ का ऐलान किया और अपना फर्स्ट लुक शेयर किया। लाखों फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। लेकिन असली सरप्राइज रात में आया, जब ‘स्पिरिट’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म की स्टारकास्ट और साउंड टीजर रिलीज किया।
प्रभास की दमदार आवाज ने मचाया धूम
संदीप वांगा ने प्रभास के बर्थडे पर एक रोमांचक साउंड स्टोरी शेयर की। इसमें प्रभास की गहरी बैरिटोन आवाज सुनाई दी, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया। साथ ही फिल्म की पूरी स्टारकास्ट का भी खुलासा हुआ।
View this post on Instagram
‘स्पिरिट’ की स्टारकास्ट
- प्रभास : लीड हीरो
- तृप्ति डिमरी : लीड हीरोइन (दीपिका पादुकोण की जगह)
- प्रकाश राज, कंचना : अहम रोल
- विवेक ओबेरॉय : विलेन
विवेक आखिरी बार ‘केसरी वीर’ में नजर आए थे। अब वे ‘स्पिरिट’ में नेगेटिव किरदार निभाएंगे।

8 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
‘स्पिरिट’ तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मंदारिन, जापानी और कोरियाई – कुल 8 भाषाओं में रिलीज होगी। फैंस की बेताबी अब और बढ़ गई है।
Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, बेऊर जेल के 15 कुख्यात गैंगस्टर भागलपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट
Also Read : जमशेदपुर में ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा
Also Read : गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक और निफ्टी 51 अंक नीचे

