Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»2017 से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
    क्राइम

    2017 से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 5, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली हैI वर्ष 2017 से फरार चल रहे आरोपी लक्ष्मण लोहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैI आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थीI बिशुनपुर थाना में पदस्थापित एसआई कामु पासवान ने बताया कि सियारटोली निवासी लक्ष्मण लोहार के खिलाफ चोरी और मारपीट का मामला दर्ज थाI घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा थाI पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीI इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लक्ष्मण हिमाचल प्रदेश में काम करने के बाद वापस अपने गांव लौट आया हैI सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की योजना बनाई गईI

    पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी

    सूचना के आधार पर पुलिस टीम सियारटोली स्थित उसके घर पहुंचीI पुलिस को देखते ही लक्ष्मण भागने की कोशिश करने लगाI हालांकि पुलिस जवानों ने तेजी दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी और कुछ ही देर में उसे दबोच लियाI गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गईI पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई तथ्यों की पुष्टि हुईI इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कीI एसआई कामु पासवान ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गयाI कोर्ट के निर्देश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैI मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी हैI

    पुल निर्माण स्थल पर रंगदारी मांगने पहुंचा था

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मण लोहार हाल ही में बिशुनपुर क्षेत्र में चल रहे एक पुल निर्माण कार्य स्थल पर अपने दो साथियों के साथ पहुंचा थाI आरोप है कि वह वहां रंगदारी या लेवी मांगने गया थाI इसी दौरान इसकी सूचना पुलिस को मिल गईI पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण को पकड़ लियाI हालांकि उसके साथ मौजूद दो अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहेI

    ठेकेदार ने नहीं कराया रंगदारी का मामला दर्ज

    बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन यादव ने बताया कि पुलिस को रंगदारी मांगने की सूचना मिली थीI हालांकि संबंधित ठेकेदार की ओर से इस मामले में कोई लिखित शिकायत या प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई हैI फिलहाल पुलिस फरार साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच जारी हैI लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा हैI

    Also Read : CBI ने रांची से दिल्ली शिफ्ट किया निंबू पहाड़ अवैध खनन केस, जांच की रफ्तार होगी तेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCBI ने रांची से दिल्ली शिफ्ट किया निंबू पहाड़ अवैध खनन केस, जांच की रफ्तार होगी तेज
    Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर जामताड़ा पुलिस ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.