Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 8:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : पूर्वी टुंडी में दंपती की हत्या, तीन हिरासत में, पूछताछ कर रही पुलिस
    झारखंड

    धनबाद : पूर्वी टुंडी में दंपती की हत्या, तीन हिरासत में, पूछताछ कर रही पुलिस

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। जिले के पूर्वी टुण्डी की रूपन पंचायत अंतर्गत फूलपहाड़ी गांव में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। सुकोल मरांडी (58 वर्ष) एवं उसकी पत्नी दखन मरांडी (55 वर्ष) का शव उसके घर के बरामदे में उसके पुत्र सुकलाल मरांडी ने देखा। इसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पूछताछ के लिए पुलिस ने अमीन मरांडी, उसकी पत्नी मंगोली मरांडी एवं उसके छोटे पुत्र अनील मरांडी उर्फ गुड्डू को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

    धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी इलाके में डबल मर्डर से लोग दहशत में हैं। पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या की गयी है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. पति-पत्नी के सिर पर बेरहमी से किसी धारदार हथियार से वार किया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी बेरहमी से दंपती की हत्या की गयी है। मृतक के पुत्र सुकलाल मरांडी ने कहा कि गांव के ही अमीन मरांडी से कई बार उसका विवाद हो चुका है। घटना के एक दिन पूर्व भी मृतक का बैल अमीन की बारी में घुस गया था। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ था और सुबह दोनों का शव पाया गया है।

    घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस निरीक्षक सुधीर प्रसाद, सब इंस्पेक्टर लिखन हेम्ब्रम, वीर अभिमन्यु घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। घटना से संबंधित पूछताछ के लिए तीन लोगों अमीन मरांडी, उसकी पत्नी मंगोली मरांडी एवं उसके छोटे पुत्र अनील मरांडी उर्फ गुड्डू को पुलिस थाने ले गयी है. इनसे पूछताछ की जा रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी के सहायक निदेशक के खिलाफ पंकज मिश्रा की याचिका पर अगली सुनवाई 15 को
    Next Article कोतवाली थाने में झारखंड राज्य की जल सहिया संघ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    गुमला

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025
    Latest Posts

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.