Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 11:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पुलिस ने किया पलामू के विनायका में दुकानदार की हत्या का खुलासा, महज 90 रुपए के विवाद में हुआ कत्ल; 3 आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    पुलिस ने किया पलामू के विनायका में दुकानदार की हत्या का खुलासा, महज 90 रुपए के विवाद में हुआ कत्ल; 3 आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू :: तरहसी थाना क्षेत्र के विनायका में किराना दुकानदार नकुल सिंह की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि महज 90 रुपए के लिए हुए विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने रविवार को घटना में शामिल मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टा एवं खोखा बरामद किया गया है। इसके अलावा मोबाइल भी जब्त किया गया है।

    घटना की जानकारी देते हुए पलामू के SP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मरने वाला युवक किराने की दुकान में शराब बेचता था। गत 27 फरवरी की रात 8 बजे के आसपास विनायका गांव पहुंचे तीन युवकों ने नकुल सिंह से शराब खरीदी थी। शराब की कीमत 340 रुपए थी। युवकों के पास 250 रुपए थे। लिहाजा युवकों ने बकाया 90 रुपए बाद में देने की बात कही, लेकिन दुकानदार पूरे पैसे लेने पर अड़ा रहा। इसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसमें विवाद बढ़ गया। तीनों युवकों और दुकानदार के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के क्रम में दुकानदार ने प्याज काटने के लिए पास में रखा चाकू निकाल लिया। युवकों को लगा कि दुकानदार चाकू से उन पर हमला कर देगा। चाकू के वार से बचने के लिए एक युवक ने दुकानदार पर गोली चला दी।

    हत्या में शामिल पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के तितलंगी निवासी 30 वर्षीय विकास भुइयां और सोनपुरा के रहने वाले 19 वर्षीय संदीप कुमार और नित्यम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी युवकों की नकुल सिंह से जान पहचान थी। नकुल की दुकान पर आकर तीनों युवक अक्सर शराब खरीदा करते थे। 27 फरवरी की रात नकुल की दुकान पर पहुंचने से पहले संदीप कुमार ने नकुल को फोन किया था। शराब के बारे में जानकारी ली थी। शराब रहने की जानकारी मिलने पर संदीप, विकास और नित्यम शराब खरीदने पहुंचे थे।

    Arrest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरविचंद्रन अश्विन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
    Next Article 7 मार्च का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    झारखंड

    NEET-यूजी 2024 पेपर लीक मामला : झारखंड-बिहार में कई ठिकानों पर ED की रेड

    June 19, 2025
    झारखंड

    M.ed Semester One की परीक्षा 30 जून से, जानें परीक्षा केंद्र और शुल्क की DETAILS

    June 19, 2025
    खूंटी

    मूसलधार बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात

    June 19, 2025
    Latest Posts

    नदी में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौ’त, तीन को बचाया गया

    June 19, 2025

    PM नरेंद्र मोदी कल बिहार को देंगे कई सौगातें, पटना में STP का भी करेंगे उद्घाटन

    June 19, 2025

    NEET-यूजी 2024 पेपर लीक मामला : झारखंड-बिहार में कई ठिकानों पर ED की रेड

    June 19, 2025

    M.ed Semester One की परीक्षा 30 जून से, जानें परीक्षा केंद्र और शुल्क की DETAILS

    June 19, 2025

    हाई प्रोफाइल क्षेत्र के नजदीक लूट और फा’यरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.