Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Aug, 2025 ♦ 9:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»गिरिडीह में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जंगल से विस्फोटक बरामद
    गिरिडीह

    गिरिडीह में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जंगल से विस्फोटक बरामद

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नक्सलियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। खुखरा थाना क्षेत्र के पारसनाथ की तराई में चलाए गए संयुक्त सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक बरामद किए हैं।

    गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार और सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त तिवारी को खुफिया सूचना मिली थी कि नक्सली पारसनाथ जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक जमा कर रखे हैं।

    इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी कुमार ओमप्रकाश सिंह, एएसपी अभियान सुरजीत और सहायक कमांडेंट सीएच तोम्बा सिंह के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान जोकाई नाला (चतरो कानाडीह) के पास गड्ढे में छिपाए गए 300 मीटर कोडेक्स वायर और 13 लीटर विस्फोटक केमिकल लिक्विड बरामद किए गए।

    एसपी डॉ. विमल कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि टीम में निरीक्षक जीडी ओमप्रकाश, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।

    गौरतलब है कि पारसनाथ की तराई कभी नक्सलियों का मजबूत गढ़ हुआ करता था। 70 के दशक में यहीं से नक्सल आंदोलन ने जोर पकड़ा था। इस क्षेत्र से मिसिर बेसरा, अनल ऊर्फ पतिराम और अजय महतो जैसे बड़े इनामी नक्सली भी रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियानों से नक्सली गतिविधियों में काफी कमी आई है।

    Also Read : पुलिस-CRPF को बड़ी सफलता, नक्सलियों के छिपाए विस्फोटक बरामद

    अजय महतो अनल पतिराम खुखरा थाना गिरिडीह झारखंड नक्सल विरोधी अभियान नक्सली नक्सली संगठन पारसनाथ पुलिस कार्रवाई मिसिर बेसरा विस्फोटक बरामद सर्च ऑपरेशन सीआरपीएफ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्राहक बन शोरूम से उड़ा ली थी हीरे की अंगूठी, पुलिस ने दो को दबोचा
    Next Article चाईबासा में अपहरण का प्रयास, चलती गाड़ी से कूदीं दो बहनें, बचाई जान…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश : कमलेश

    August 20, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025

    राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश : कमलेश

    August 20, 2025

    जमशेदपुर में साइबर ठगी का खुलासा, बैंक खाता खुलवाने के नाम पर करते थे फ्रॉड…

    August 20, 2025

    ICC ने तोड़ी चुप्पी, ओडीआई रैंकिंग से विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम गायब होने पर दी सफाई…

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.