Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 10:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग : गैंगस्टर अमन साहू के दो गुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छह कारतूस सहित नगद बरामद
    झारखंड

    हजारीबाग : गैंगस्टर अमन साहू के दो गुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छह कारतूस सहित नगद बरामद

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : अमन साहू के दो गुर्गे को हजारीबाग की पुलिस ने हथियार और नगद के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी शहर के एक बड़े व्यवसायी की हत्या करने के इरादे से शहर आया था. एसपी मनोज रतन चौथे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति के नेतृत्व में  छापामारी अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को शहर के कनहरी रोड से गिरफ्तार किया है.

    गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई असलहे बरामद

    गिरफ्तार आरोपियों में छतीसगढ़ के रायगढ़ थाना अंतर्गत धरमजयगढ़ के बेबी कॉलोनी निवासी नीतीश शील उर्फ मेजर सिंह पिता मितायी सिंह और पलामू के वार्ड नंबर 8 स्थित साउथ बारलोटा निवासी अभिनव तिवारी उर्फ सुशांत तिवारी पिता अभिमन्यु धर तिवारी है. इन आरोपियों के पास पुलिस ने नाइन एमएम का एक पिस्टल, पांच कारतूस, एक मैंगजीन, 7.62 एमएम का छह कारतूस, नगद 57300 रुपये, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है. दोनों  आरोपियों पर कोर्रा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

    गिरफ्तार दोनों आरोपी है शार्प शूटर

    कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शार्प शूटर है. दोनों हजारीबाग शहर के एक बड़े व्यवसायी की हत्या करने की योजना से पहुंचे थे. एसपी के निर्देश पर कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो एवं तकनीक शाखा के पदाधिकारी ने छापामारी कर कनहरी रोड से दोनों को गिरफ्तार किया है.

    लेवी वसूली कर दहशत फैलाने की थी योजना

    गैंगस्टर अमन साहू के दोनों गुर्गे की हजारीबाग शहरी क्षेत्र में व्यवसायी से लेवी वसूलने और दहशत फैलाने की योजना थी. इसका खुलासा पुलिस के समक्ष पकड़े गये दोनों शूटरों ने किया है. पुलिस दोनों आरोपियों की आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गयी है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : बीड़ी पत्ता लदा ट्रक हाईटेेंशन तार की चपेट में आने से जलकर राख, 36 लाख से अधिक का नुकसान
    Next Article रांची : राज्य में पदस्थापित दो डीएसपी की बढ़ी मुश्किलें, राज्य सरकार ने दी मुकदमा चलाने की अनुमति

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025
    जमशेदपुर

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025
    खूंटी

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025

    डीसी कंचन सिंह की छलकी ममता, मंदिर में जख्मी पड़े बच्चे का तुरंत कराया इलाज

    July 4, 2025

    कोयला क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट का समापन, बोकारो बना ओवरऑल चैंपियन

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.