Ranchi : PM नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके 50वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। मैं उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
Greetings to Jharkhand CM Shri Hemant Soren Ji on his birthday. Praying for his long life and good health.@HemantSorenJMM
— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2025
प्रधानमंत्री की इस शुभकामना पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों ने भी सीएम सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है। हालांकि, सीएम हेमंत सोरेन इस बार अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। उनके पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का बीचे चार अगस्त को निधन हो गया था। अभी उनका श्राद्ध कर्म चल रहा है, इस चलते सीएम शोक में हैं और श्राद्ध कर्म निभा रहे हैं।
हेमंत सोरेन झारखंड के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और राज्य की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ है। वर्तमान में वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उनके जन्मदिन पर समर्थकों और राजनीतिक नेताओं की ओर से भी शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।
Also Read : बिजली दुकान में लगी भीषण आ’ग, बुझाने में जुटी दमकल की तीन गाड़ियां
Also Read : IGIMS पटना में शुरू हुई प्रीपेड कैशलेस कार्ड सुविधा, मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ
Also Read : PM मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों और बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का किया उद्घाटन
Also Read : अंधविश्वास के चक्कर में रे’त डाला वृद्ध का गला, दो संदिग्ध गिरफ्तार