Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Jul, 2025 ♦ 7:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी आज सदन को करेंगे संबोधित
    देश

    विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी आज सदन को करेंगे संबोधित

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 4 बजे के बीच सदन में संबोधन कर सकते हैं। इसके पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मणिपुर को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में तीखा वार-पलटवार देखने को मिला है।

    राहुल गांधी ने पीएम मोदी के मणिपुर न जाने को लेकर उठाया था सवाल

    बुधवार को कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया। मोदी सरनेम मामले में सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी का सदन में ये पहला संबोधन था। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के मणिपुर न जाने को लेकर सवाल उठाया और कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए, क्योंकि वे इसे भारत का हिस्सा नहीं मानते। बीजेपी ने मणिपुर को विभाजित कर दिया है।

    राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अडानी की तस्वीर सदन में दिखाई थी और उनकी तुलना रावण से की थी। राहुल ने कहा, रावण सिर्फ दो लोगों- मेघनाद और कुंभकर्ण की बात सुनता था, उसी तरह पीएम मोदी भी सिर्फ अमित शाह और अडानी की बात सुनते हैं।

    ‘मणिपुर के लोगों को मारकर भारत की हत्या’

    राहुल ने हमला बोलते हुए कहा था, “आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत की हत्या की है। आप देशद्रोही हैं, आप देशभक्त नहीं हैं। मेरी मां यहां बैठी है। दूसरी मां को आपने मणिपुर में मारा है। लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था, लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था। राम ने रावण को नहीं मारा था बल्कि रावण के अहंकार ने उसको मारा था। आप पूरे देश में केरोसिन डाल रहे हो। आप पूरे देश को जलाने में लगे हो। आप पूरे देश में भारत माता की हत्या कर रहे हो।”

    राहुल गांधी पर सदन के समय फ्लाइंग किस देने का आरोप

    राहुल गांधी के भाषण खत्म होने के बाद बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखा हमला बोला था। ईरानी ने कहा था, जब राहुल गांधी ने भारत माता की हत्या की बात की तो विपक्ष के सदस्य तालियां बजा रहे थे। यही नहीं, उन्होंने राहुल गांधी पर सदन के समय फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया। बीजेपी की महिला सांसदों ने ‘फ्लाइंग किस’ को लेकर स्पीकर से शिकायत की है।

    इसके पहले मंगलवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की थी। गोगोई ने संबोधन में कहा था कि यह अविश्वास प्रस्ताव संख्या के बारे में नहीं है। यह मणिपुर को न्याय के लिए है। हम मणिपुर पर पीएम मोदी का मौन व्रत तोड़ना चाहते हैं।

    address Congress new delhi no-confidence motion opposition party PM modi Rahul Gandhi अविश्वास प्रस्ताव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगया : भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद मिश्रा समेत 2 नक्सली गिरफ्तार
    Next Article शर्मनाक : स्कूल के नए भवन के उद्घाटन में मंत्री सत्यांनाद भोक्ता के सामने अश्लील डांस, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो, देखें

    Related Posts

    देश

    एयर इंडिया हादसा: मां ने अपनी त्वचा दान कर बचाई 8 माह के बेटे की जान…

    July 28, 2025
    देश

    दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, फिडे महिला वर्ल्ड कप जीतकर बनीं विश्व चैंपियन

    July 28, 2025
    ट्रेंडिंग

    ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकी ढेर, M4 कार्बाइन, AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड बरामद

    July 28, 2025
    Latest Posts

    जन समस्याओं के समाधान को लेकर सख्त हुए DC भजंत्री, मांडर CO सहित कई को शो-कॉज करने का दिया निर्देश

    July 28, 2025

    ब्राउन शुगर की तस्करी में एक गिरफ्तार, 17 पुड़िया माल जब्त

    July 28, 2025

    मॉनसून सत्र को लेकर विधानसभा इलाके में निषेधाज्ञा, जुलूस-रैली पर रोक

    July 28, 2025

    टाटानगर स्टेशन पार्किंग ठेकेदार की गुंडागर्दी, टेम्पो चालक ने सिटी SP से की शिकायत…

    July 28, 2025

    DC अजय नाथ रोड एक्सिडेंट को लेकर हुए सख्त, बोले- हर हाल में सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमी

    July 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.