Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 5:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पीएम मोदी ने किया 16,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, बोले- झारखंड में शुरू की जा रही विकास परियोजनाओं से कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएम मोदी ने किया 16,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, बोले- झारखंड में शुरू की जा रही विकास परियोजनाओं से कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि झारखंड में शुरू की जा रही विकास परियोजनाओं से कनेक्टिविटी को काफी बढ़ावा मिलेगा और लोगों का जीवन आसान होगा। देवघर हवाई अड्डे को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड ही नहीं, इससे बिहार और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों को भी लाभ होगा।

    प्रधानमंत्री आज झारखंड में 16,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा वैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इनसे झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है।

    उन्होंने कहा कि राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले 8 वर्षों में राजमार्ग, रेलवे, वायुमार्ग, जलमार्ग, हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कनेक्टिविटी के साथ-साथ देश के आस्था और आध्यात्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर सुविधाओं के निर्माण पर भी केंद्र सरकार बल दे रही है। बाबा बैद्यनाथ धाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर विकास के, रोज़गार-स्वरोज़गार के नए रास्ते खोजे जा रहे हैं। हमने विकास की आकांक्षा पर बल दिया है, आकांक्षी जिलों पर फोकस किया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरूपा तिर्की मामला : साहेबगंज पहुंची सीबीआइ की टीम, जांच में जुटी
    Next Article बाबा नगरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया रोड शो, महिलाओं, बच्चों में खुशी की लहर

    Related Posts

    झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को ‘राज्य पिता’ घोषित करने की मांग, JMM प्रवक्ता ने CM से किया आग्रह

    August 26, 2025
    जमशेदपुर

    अवैध रेलवे टिकट रैकेट का खुलासा, प्रज्ञा केंद्र की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा

    August 26, 2025
    झारखंड

    झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, विधानसभा में पास हुआ विधेयक 2025

    August 26, 2025
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को ‘राज्य पिता’ घोषित करने की मांग, JMM प्रवक्ता ने CM से किया आग्रह

    August 26, 2025

    अवैध रेलवे टिकट रैकेट का खुलासा, प्रज्ञा केंद्र की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा

    August 26, 2025

    झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, विधानसभा में पास हुआ विधेयक 2025

    August 26, 2025

    DC कर्ण सत्यार्थी ने किया फुलडूंगरी गांव का दौरा, किसानों और महिला समूहों से की मुलाकात

    August 26, 2025

    स्विगी डिलीवरी ब्वॉय पर हमला, मोबाइल और पैसे लूटकर फरार हुए बदमाश

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.