Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी : 2 लाख का इनामी पीएलएफआई का सब जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया गिरफ्तार, अब पुलिस का अंतिम शिकार सुप्रीमो दिनेश गोप 
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : 2 लाख का इनामी पीएलएफआई का सब जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया गिरफ्तार, अब पुलिस का अंतिम शिकार सुप्रीमो दिनेश गोप 

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2023Updated:May 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Naxali
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी। पीएलएफआई संगठन के खिलाफ खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। खूंटी पुलिस ने 2 लाख के इनामी सब जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया उर्फ रोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से एके-47, अमेरिकन राइफल और 200 पीस जिंदा गोली बरामद किया है। उक्त जानकारी खूंटी एसपी अमन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि जिदन गुड़िया के बाद सुखराम गुड़िया ने प्रभार संभाला था। इनामी नक्सली सुखराम की गिरफ्तारी से संगठन को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के निशानदेही पर चाईबासा के जंगल से भी हथियार और गोली बरामद करवाया है।

    पुलिस का अब अंतिम शिकार सुप्रीमो दिनेश गोप और कृष्णा यादव

    खूंटी एसपी अमन कुमार ने कहा कि पीएलएफआई संगठन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है। पुलिस का अब अंतिम शिकार सुप्रीमो दिनेश गोप और कृष्णा यादव है। पुलिस को कुछ जानकारियां मिली है, जिस पर टीम काम कर रही है। जल्द झारखंड पुलिस को पीएलएफआई संगठन के खिलाफ बड़ी सफलता मिल सकती है।

    हत्या, आर्म्स, लेवी व 17 सीएलए एक्ट के दर्ज है 20 से ज्यादा मामले

    एसपी अमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सुखराम गुड़िया के खिलाफ हत्या, आर्म्स, लेवी व 17 सीएलए एक्ट के तहत 20 से ज्यादा मामले दर्ज है। इनामी नक्सली सुखराम गुड़िया एके 47 लेकर चलता था। इसके खिलाफ तपकरा, मुरहू, खूंटी सहित चाईबासा के गुदड़ी थाने में अलग-अलग मामले दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी के बाद पीएलएफआई संगठन पहले से ज्यादा कमजोर हो गया है। हालांकि, जीदन गुड़िया के मारे जाने के बाद लाका पहान ने क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन, पुलिस ने उसे भी मुठभेड़ में मार गिराया था। फिर लाका के मारे जाने के बाद सुखराम गुड़िया ने मुरहू से तपकरा, रनिय तोरपा इलाके में दहशत बना रखा था। पुलिस को लगातार चुनौती देने वाला सुखराम आखिरकार गिरफ्तार हो गया है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलैंड स्कैम : ईडी ऑफिस पहुंचे सब रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी, खुल सकते हैं कई राज
    Next Article झारखंड जगुआर के जवानों को मिलेगा एसटीएफ भत्ता हाईकोर्ट ने ठुकराई सरकार की अपील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की बिगड़ी तबियत, बाथरूम में गिरने से ब्रेन में ब्लड क्लॉट

    August 2, 2025
    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 02 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 2, 2025

    BREAKING : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की बिगड़ी तबियत, बाथरूम में गिरने से ब्रेन में ब्लड क्लॉट

    August 2, 2025

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.